फिल्म इंडस्ट्री में विवादों की बात हो और पूजा बेदी का नाम न आए ऐसा हो नहीं सकता। फिल्म इंडस्ट्री में पूजा बेदी सबसे विवादित अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। पूजा को उनकी बेबाकी के लिए भी जाना जाता है। अभिनेत्री का एक्टिंग करियर कुछ खास नहीं रहा है। लेकिन फिर भी बॉलीवुड एक्टर कबीर बेदी और प्रतिमा बेदी की बेटी हमेशा चर्चा में रही हैं। कल पूजा बेदी अपना 52वां जन्मदिन मनाएंगी। इस खास मौके पर हम आपके लिए लेकर आए हैं पूजा बेदी की जिंदगी से जुड़े मशहूर किस्से जिनके लिए वह हमेशा विवादों में रही हैं।
Pooja Bedi Controversies: अमिताभ बच्चन के इंटरव्यू से लेकर बोल्ड एड करने तक, पूजा बेदी का विवादों रहा है गहरा नाता
अमिताभ बच्चन से पूछा था ऐसा सवाल
काफी समय पहले पूजा बेदी ने एक चैट शो को होस्ट किया था। इस शो में स्टार्स को बुलाया जाता था और उनसे चर्चा की जाती थी। पूजा के शो में अमिताभ बच्चन को भी बुलाया गया था। उस दौरान अमिताभ बच्चन के बाल काले और दाढ़ी सफेद हुआ करती थी। उनका ये लुक लोगों को बहुत पसंद आता था। पूजा ने अमिताभ के इसी लुक को लेकर सवाल पूछ लिया। इसके बाद पूजा बेदी ने आरोप लगाया था कि अमिताभ ने बाद में प्रोडक्शन को कहा था कि वह इस एपिसोड को प्रसारित न करें।
टीवी पर बैन हो गया था ये एड
पूजा बेदी ने साल 1991 में कॉन्डम का एक विज्ञापन किया था। इस विज्ञापन में उनके साथ मॉडल मार्क रॉबिन्सन थे। इस ऐड में पूजा बेदी और मार्क रॉबिन्सन को एकसाथ नहाते हुए दिखाया गया थ। उस समय यह एड इतना बोल्ड था कि दूरदर्शन ने इसे बैन कर दिया था।
सौतेली मां को कहे थे अपशब्द
कबीर बेदी ने साल 2016 में अपनी गर्लफ्रेंड परवीन दुसांझ के साथ शादी की थी। इससे पूजा काफी नाराज थीं और वह शादी में शामिल भी नहीं हुई थीं। जिसके बाद उन्होंने एक ट्वीट किया था- हर परी कथा में क दुष्ट चुड़ैल या दुष्ट सौतेली मां जरूर होती है। मेरी बस अभी आई है। ये ट्वीट काफी वायरल हुआ था। हालांकि बाद में उन्होंने इसे हटा भी दिया था।
सलमान खान से भी लिया था पंगा
साल 2011 में पूजा बेदी बिग बॉस 5 में पहुंची थीं। वह बहुत जल्दी इस शो से बाहर हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने सलमान खान पर भेदभाव का आरोप लगाया था। पूजा बेदी का आरोप था कि सलमान इस शो में महक चहल को ज्यादा सपोर्ट करते हैं। पूजा बेदी की इस बात से सलमान खान काफी नाराज हुए थे।