फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कबीर बेदी की चौथी पत्नी से 5 साल बड़ी हैं बेटी पूजा, 5 सेलिब्रिटी को कर चुकीं डेट

Sat, 11 May 2019 08:15 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 11 May 2019 08:15 AM IST
विज्ञापन
Pooja Bedi birthday special Aditya Pancholi to Akashdeep Saigal 5 affairs
Pooja Bedi, Aditya and Akashdeep - फोटो : file photo

फेमस मॉडल और एक्टर पूजा बेदी की जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव से भरी है। आमिर खान के साथ 'जो जीता वही सिकंदर' से पूजा बेदी ने अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म तो सुपरहिट रही लेकिन पूजा के करियर को पंख नहीं लग सके। हालांकि पूजा अपने अफेयर की वजह से ज्यादा सुर्खियों में रही। पांच लोगों से नाम जुड़ने के बाद भी पूजा बेदी अब भी अकेली हैं। पूजा बेदी 11 मई को अपना 49वां जन्मदिन मनाएंगी। जानिए पूजा किन 5 लोगों को डेट कर चुकी हैं।

Pooja Bedi birthday special Aditya Pancholi to Akashdeep Saigal 5 affairs
Pooja Bedi - फोटो : file photo

आदित्य पंचोली और पूजा बेदी की अफेयर की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। आदित्य और पूजा अच्छे दोस्त थे। जरीना बहाव से शादी के बाद जब आदित्य की शादीशुदा जिंदगी में परेशानी शुरू हुई तो इसी बीच पूजा और आदित्य की नजदीकियां बढ़ने लगी। दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। कहा जाता है कि जब 15 साल की नौकरानी ने आदित्य के ऊपर रिलेशनशिप के आरोप लगाए तो इन दोनों का ब्रेकअप हो गया।

Pooja Bedi birthday special Aditya Pancholi to Akashdeep Saigal 5 affairs
Pooja Bedi - फोटो : file photo

पूजा और फरहान फर्नीचरवाला ने एक दूसरे को तीन साल तक डेट करने के बाद साल 1994 में शादी कर ली थी। जानकारी के मुताबिक पूजा ने फरहान के लिए मुस्लिम धर्म भी स्वीकार कर लिया था, ताकि उनके बच्चों को कोई दिक्कत आगे चलकर न हो। शादी के कुछ साल बाद इन दोनों के बीच परेशानी शुरू हो गई और साल 2003 में पूजा ने फरहान से किनारा कर लिया। फरहान से पूजा के दो बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pooja Bedi birthday special Aditya Pancholi to Akashdeep Saigal 5 affairs
Pooja Bedi - फोटो : file photo

पूजा बेदी का दिल एक बार फिर से धड़का, यह कोई और नहीं बल्कि कोरियोग्राफर हनीफ हिलाल थे। पूजा ने कभी भी अपने रिश्ते को छिपाया नहीं और 'नच बलिए 3' में बतौर पार्टनर दोनों ने हिस्सा लिया। इस शो के दौरान पूजा और हनीफ ने अपने डांस से लोगों का दिल जीता लेकिन दो साल बाद (2008) दोनों अलग हो गए।

विज्ञापन
Pooja Bedi birthday special Aditya Pancholi to Akashdeep Saigal 5 affairs
Pooja Bedi - फोटो : social media

द्विती विक्रमादित्य के साथ भी पूजा बेदी का सीरियस रिलेशनशिप रहा। यहां तक कि पूजा द्विती से शादी करने भी जा रही थीं। द्विती के पेरेंट्स ने पूजा बेदी को स्वीकार नहीं किया और करीब 18 महीने के रिलेशनशिप के बाद दोनों अलग हो गए। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed