{"_id":"6099fd8e854a474c2a0a539c","slug":"pooja-bedi-birthday-special-lesser-known-facts-liplock-with-aamir-khan-and-banned-on-dooradarshan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूजा बेदी: आमिर के साथ लिपलॉक और दूरदर्शन पर बैन, बोल्डनेस की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहीं अभिनेत्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पूजा बेदी: आमिर के साथ लिपलॉक और दूरदर्शन पर बैन, बोल्डनेस की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहीं अभिनेत्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Tue, 11 May 2021 09:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
पूजा बेदी, आमिर खान
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्री पूजा बेदी फिल्मों के अलावा बोल्डनेस की वजह से भी सुर्खियों में रहीं। 90 के दशक की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक रहीं पूजा बेदी का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 11 मई साल 1970 को बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता कबीर बेदी के घर में हुआ था। उनकी मां मशहूर मॉडल प्रोतिमा बेदी हैं। कबीर बेदी और प्रोतिमा बेदी की शादी लंबी नहीं चल सकी और दोनों का तलाक हो गया था।
2 of 6
पूजा बेदी
- फोटो : Social media
पूजा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 1991 में रिलीज हुई फिल्म 'विषकन्या' से की थी, लेकिन उनको पहचान मिली 'जो जीता वही सिकंदर' से। इसमें आमिर के साथ लिपलॅाक सीन करके पूजा लाइमलाइट में आ गईं थीं। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया, लेकिन कभी सुपरस्टार वाला तमगा नहीं मिल सका।
3 of 6
पूजा बेदी
- फोटो : Social media
फिल्मों के अलावा पूजा विज्ञापन को लेकर भी लाइमलाइट में रहीं। 90 के दशक में उन्होंने कंडोम के विज्ञापन में काम किया था। ये इतना बोल्ड था कि इसे लेकर काफी बवाल मचा था। इसमें पूजा बेदी के साथ मॉडल मार्क रॉबिनसन भी दिखाई दिए थे। इसकी वजह से अभिनेत्री को काफी विरोध का भी सामना करना पड़ा था। उनके इस ऐड को दूरदर्शन पर दिखाने से बैन कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पूजा बेदी
- फोटो : Social media
वहीं, पूजा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुखियों में रहीं। उन्होंने फरहान फर्नीचरवाला से शादी की थी, जिनसे उनके दो बच्चे अलाया और उमर हैं। अलाया ने सैफ अली खान की फिल्म 'जवानी जानेमन' के साथ डेब्यू किया था। पूजा के अफेयर के चर्चे खूब रहे। उनका नाम आदित्य पंचोली, हनीफ हलाल और आकाशदीप सहगल से भी जुड़ा। 2019 में उन्होंने मानक कॅान्ट्रैक्टर से शादी कर ली।
विज्ञापन
5 of 6
पूजा बेदी
- फोटो : social media
पूजा बेदी उस समय भी सुखियों में आ गई थीं, जब उन्होंने सलमान पर आरोप लगाया था। बता दें कि पूजा बेदी 'बिग बॉस 5' में हिस्सा ले चुकी हैं। इस शो में होस्ट सलमान खान थे। उस समय शो से बाहर होने पर पूजा ने सलमान पर बुरा बर्ताव करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि सलमान कंटेस्टेंट को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। इसके अलावा वो अपनी सौतेली मां पर भी टिप्पणी कर चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।