फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तलाक के बाद खुशनुमा जिंदगी जी रही हैं ये पांच अभिनेत्रियां, लिस्ट में आलिया भट्ट की बहन भी शामिल

Mon, 24 Feb 2020 12:17 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 24 Feb 2020 12:17 PM IST
विज्ञापन
Pooja Bhatt Birthday Special 5 Bollywood Divorced Actress Are Living Now With Father
Bollywood Divorced Actress - फोटो : amar ujala

बॉलीवुड सितारे जितनी जल्दी एक-दूसरे के करीब आते हैं उतनी ही तेजी से कभी-कभी रिश्ते खत्म होते हुए भी दिखाई देते हैं। आम लोगों की तरह फिल्मी सितारों के बीच भी आपसी कलह होती है और वह भी रिश्ता खत्म करने और तलाक लेने में जरा भी देरी नहीं करते हैं। बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं जो इस तरह के रिश्तों से गुजर चुके हैं। बॉलीवुड की ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने पति से तलाक के बाद दूसरी शादी कर ली तो वहीं कुछ ऐसी भी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने तलाक लेने के बाद अभी तक शादी नहीं की है। ऐसे में हम बात करेंगे बॉलीवुड कलाकारों की उन पांच बेटियों की जो पति से तलाक लेकर अपनी जिंदगी अलग से जी रही हैं।

Pooja Bhatt Birthday Special 5 Bollywood Divorced Actress Are Living Now With Father
Pooja Bhatt, Alia Bhatt, Mahesh Bhatt - फोटो : social media

पूजा भट्ट
फिल्ममेकर महेश भट्ट की बेटी और अभिनेत्री पूजा भट्ट आज (24 फरवरी) अपना जन्मदिन मना रही हैं। 90 के दशक की खूबसूरत अभिनेत्री  पूजा की जिंदगी भी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं रही है। फिल्म 'पाप' के निर्देशन के दौरान उनकी मुलाकात मनीष माखीजा से हुई। इस दौरान दोनों को प्यार हुआ साल 2003 में कर ली। मनीष एक वीजे हैं और मुंबई में एक रेस्टोरेंट भी चलाते हैं। वहीं, 11 साल बाद वर्ष 2014 में दोनों का तलाक हो गया। 

Pooja Bhatt Birthday Special 5 Bollywood Divorced Actress Are Living Now With Father
pooja bedi - फोटो : Social Media

पूजा बेदी 
बात करें हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी की। अभिनेत्री और टेलीविजन टॉक शो होस्ट पूजा ने फरहान इब्राहिम फर्नीचरवाला से शादी की थी, लेकिन साल 2003 में दोनों का तलाक हो गया। ऐसे में पूजा ने दोबारा शादी करना मुनासिब नहीं समझा। वहीं, उनके पिता कबीर तीन शादी कर चुके हैं। कबीर ने पहली पत्नी प्रोतिमा गौरी से 1974 में तो दूसरी पत्नी सुसान से साल 2005 में तलाक लिया था। इसके 11 साल बाद वर्ष 2016 में कबीर ने तीसरी शादी परवीन दुसांज से की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pooja Bhatt Birthday Special 5 Bollywood Divorced Actress Are Living Now With Father
randhir kapoor kareena kapoor karisma kapoor - फोटो : Twitter

करिश्मा कपूर
कपूर खानदान की लाडली बेटी करिश्मा कपूर का फिल्मी करियर बेहद शानदार रहा लेकिन बात करें उनके पारिवारिक जीवन की तो वह उनके अनुसार बिल्कुल भी नहीं रहा। साल 2003 में करिश्मा ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। इस शादी से करिश्मा को दो बच्चे भी हुए। वहीं, साल 2016 में दोनों के बीच तलाक की नौबत आ गई और अलग हो गए। बता दें कि संजय ने साल 2017 में मॉडल प्रिया सचदेव से शादी कर ली। बीते वर्ष 2018 में संजय को एक बेटा भी हुआ है। वहीं, करिश्मा के पास उनके दोनों बच्चे हैं और अपने घर रह रही हैं। 

विज्ञापन
Pooja Bhatt Birthday Special 5 Bollywood Divorced Actress Are Living Now With Father
Hrithik Roshan and Sussanne Khan - फोटो : instagram

सुजैन खान
एक तरफ ऋतिक रोशन की बहन सुनैना अपने मायके में समय बिता रही है तो वहीं उनकी पत्नी सुजैन भी तलाक लेकर अपने पिता के घर बैठी हैं। सुजैन खान अभिनेता संजय खान की बेटी हैं। संजय खान और राकेश रोशन बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं जिसके चलते ऋतिक और सुजैन की शादी हुई। ऋतिक ने साल 2000 में ही बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले ही सुजैन से शादी कर ली थी, लेकिन उनकी यह शादी 14 साल चली और दोनों के बीच आपसी अनबन के चलते तलाक हो गया। इस शादी से ऋतिक और सुजैन के दो बेटे हैं। बता दें कि तलाक के बाद भी ऋतिक और सुजैन कभी लंच तो कभी डिनर डेट पर स्पॉट होते रहते हैं। उनका कहना है कि वह बच्चों के लिए ऐसा करते हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed