हिंदी सिनेमा में पूजा भट्ट की पहचान एक अभिनेत्री, निर्देशक, निर्माता और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में है। पूजा भट्ट ने एक अभिनेत्री के तौर पर अपने करियर की शुरुआत में कुछ फिल्में कीं, जिसमें उन्हें खूब सराहना मिली लेकिन बाद में उन्होंने फिल्मों में निर्देशन और निर्माण का रास्ता अपनाया। हिंदी सिनेमा में बेहतरीन काम करने के लिए पूजा को दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और एक फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। आज हम आपको पूजा के बारे में कुछ रोचक तथ्यों से अवगत कराएंगे।
स्कॉटिश मां की संतान पूजा भट्ट की ये हैं अनसुनी कहानियां, इस अभिनेता से टूटी थी सगाई
1.पूजा हिंदी सिनेमा के प्रतिष्ठित भट्ट परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े फिल्म निर्देशकों में से एक महेश भट्ट की पहली पत्नी किरण भट्ट की इकलौती संतान हैं। वो फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट की भतीजी लगती हैं।
2.आपको यह तो पता होगा कि अभिनेत्री आलिया भट्ट, पूजा भट्ट की सौतेली बहन हैं, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अभिनेता इमरान हाशमी और निर्देशक मोहित सूरी भी पूजा भट्ट के रिश्ते में भाई ही हैं। दरअसल मोहित सूरी, महेश भट्ट की बहन हिना सूरी के बेटे हैं, जबकि इमरान हाशमी, महेश भट्ट की एक और बहन पूर्णिमा के पोते हैं।
3.पूजा की मां किरण भट्ट (लॉरेन ब्राइट) एक इंग्लिश-स्कॉटिश औरत थीं, लेकिन पूजा के पिता महेश भट्ट एक गुजराती हैं। चूंकि हमारा समाज पुरुष प्रधान है इसलिए पूजा को गुजराती कहा जाता है।
4.पूजा ने 17 साल की उम्र में एक टीवी फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसे उनके पिता महेश भट्ट ने निर्देशित किया था। इस फिल्म के लिए पूजा को न्यू फेस ऑफ द ईयर के फिल्म फेयर अवार्ड से नवाजा गया था।
5.पूजा ने अपने समय के सबसे बेहतरीन कलाकारों में आमिर खान, सनी देओल, संजय दत्त, शाहरुख खान, ऋषि कपूर, मिथुन चक्रवर्ती आदि के साथ काम किया है। इनमें से कई फिल्मों के लिए उन्हें सम्मानित किया गया था। यह तथ्य उन्हें एक बड़ी अभिनेत्री का दर्जा देता है।
6.अपने करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक 'सड़क' के सीक्वल में पूजा भट्ट नजर आने वाली हैं। वह पर्दे पर लगभग दो दशक के बाद वापसी करेंगी। यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी और पूजा के पिता महेश भट्ट इसका निर्देशन कर रहे हैं।
