सब्सक्राइब करें

श्रीदेवी से लेकर रानी मुखर्जी तक, इन नौ अभिनेत्रियों का शादीशुदा सितारों पर आया था दिल, रचाई शादी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 24 Feb 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
Sridevi death anniversary special Hema Malini Shilpa Shetty 9 Bollywood Actress Marry Married Man
Sridevi, Rani Mukerji, Hema Malini - फोटो : amar ujala

फिल्म इंडस्ट्री में बॉलीवुड अभिनेत्रियां फिल्मों के अलावा अपनी शादी की वजह से भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। बॉलीवुड की कुछ ऐसी भी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने तलाक के बाद दूसरी शादी की। वहीं कुछ ऐसी भी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने पहले से शादीशुदा और तलाकशुदा शख्स के साथ शादी रचाई। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा श्रीदेवी ने फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर से शादी की थी। श्रीदेवी की आज पुण्यतिथि है ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने शादीशुदा शख्स से शादी की है। 

Trending Videos
Sridevi death anniversary special Hema Malini Shilpa Shetty 9 Bollywood Actress Marry Married Man
बोनी कपूर और श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीदेवी
'बॉलीवुड की चांदनी' श्रीदेवी ने फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर से शादी की थी। इससे पहले बोनी 1983 में शादी कर चुके थे। बोनी कपूर की दूसरी शादी थी। पहली पत्नी से बोनी कपूर के दो बच्चे हैं अर्जुन और अंशुला जबकि श्रीदेवी से दो बेटियां हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sridevi death anniversary special Hema Malini Shilpa Shetty 9 Bollywood Actress Marry Married Man
Dharmendra and Hema - फोटो : file photo

हेमा मालिनी
बॉलीवुड की डीर्म गर्ल हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र से शादी की थी। धर्मेंद्र पहले से ही शादीशुदा थे। धर्मेंद्र की पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर है। हेमा और धर्मेंद्र दोनों ने शादी के लिए धर्म बदला था। दोनों ने इस्लाम धर्म कबूल कर चुपचाप निकाह कर लिया था। इसके बाद दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से भी शादी की थी। इस तरह हेमा धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी बन गईं। शादी के बाद 1981 में प्रकाश कौर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि हेमा ने जो कुछ किया वो अच्छा नहीं किया। अगर हेमा की जगह वो होतीं तो ऐसा कभी नहीं करतीं। 

Sridevi death anniversary special Hema Malini Shilpa Shetty 9 Bollywood Actress Marry Married Man
karisma kapoor - फोटो : file photo

करिश्मा कपूर
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने 2003 में संजय कपूर से शादी की थी। संजय पहले से ही तलाक शुदा थे। हालांकि करिश्मा और संजय का भी तलाक हो चुका है। करिश्मा के पास ही दोनों बच्चों की कस्टडी है। 

विज्ञापन
Sridevi death anniversary special Hema Malini Shilpa Shetty 9 Bollywood Actress Marry Married Man
Raveena And Anil - फोटो : file photo

रवीना टंडन
अभिनेत्री रवीना टंडन रियलिटी शो 'नच बलिए 9' में जज थीं। रवीना ने पहले से ही शादीशुदा अनिल थडानी से शादी की है। अनिल थडानी की पहली पत्नी का नाम नताशा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed