फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बायोपिक के बाद फिर 'सड़क' पर आए संजय दत्त, पूजा भट्ट ने शेयर की पहले दिन की तस्वीर

Mon, 09 Apr 2018 07:25 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Apr 2018 07:25 AM IST
विज्ञापन
Pooja Bhatt shared photo of Sadak  first day of shooting
संजय दत्त की बायोपिक की चर्चा के बाद अब उनकी फिल्म 'सड़क' के स्क्विल की चर्चा तेज हो गई है। 'सड़क 2' साल 1991 में आई संजय दत्त और पूजा भट्ट स्टारर फिल्म 'सड़क' का स्क्विल है। इस फिल्म के निर्माता महेश भट्ट हैं। इस बीच संजय दत्त की हीरोइन यानी पूजा भट्ट ने फिल्म 'सड़क' की पहले दिन की शूटिंग की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। 
Pooja Bhatt shared photo of Sadak  first day of shooting
पूजा भट्ट ने जो फोटो शेयर की है उसमें संजय दत्त और पूजा भट्ट के साथ महेश भट्ट भी बीच में बैठे नजर आ रहे हैं। पूजा की इस फोटो को उनके फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए फिल्म 'सड़क 2' की शूटिंग का भी खुलासा किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा 'फ्लैशबैक- सड़क की शूटिंग का पहला दिन।'
Pooja Bhatt shared photo of Sadak  first day of shooting
इतना ही नहीं पूजा भट्ट में कैप्शन में आगे लिखा है कि इस समय हम इसके एक्शन स्क्विल की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने लिखा की मैं 'सड़क 2' का और ज्यादा इंतजार नहीं कर सकती। आपको बता दें कि 'सड़क 2' में 27 साल बाद पूजा भट्ट और संजय दत्त की जोड़ी एक बार फिर देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pooja Bhatt shared photo of Sadak  first day of shooting
महेश भट्ट 'सड़क-2' की स्क्रिप्टिंग और प्रोडक्शन में शामिल होंगे। फिलहाल इसके डायरेक्शन का उनका कोई प्लान नहीं है। फिल्म इसी साल 31 अगस्त को रिलीज हो सकती है। इससे पहले पूजा भट्ट ने एक इंटरव्यू में बताया कि 'सड़क-2 के हर फ्रेम में संजय दत्त होने वाले हैं हालांकि मेरा किरदार थोड़ा अलग है। यह फिल्म शुरू से लेकर आखिर तक संजू की फिल्म होगी।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed