करोड़ों दिलों की धड़कन और बॉलीवुड की जान सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में अब दोषी करार दिया गया है। इसके लिए जोधपुर कोर्ट ने उनको 5 साल की सजा सुनाई है और साथ ही 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
{"_id":"5ac836364f1c1bb5618b60c3","slug":"salman-khan-blackbuck-poaching-case-dehradun","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काला हिरण शिकार: जिस वजह से सलाखों के पीछे पहुंचे सलमान खान, जानिए उसकी पूरी कहानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
काला हिरण शिकार: जिस वजह से सलाखों के पीछे पहुंचे सलमान खान, जानिए उसकी पूरी कहानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 09 Apr 2018 05:57 AM IST
विज्ञापन
salman khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
hum sath sath hain
20 साल पहले की वो रात जिस दिन जोधपुर में 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के दौरान सलमान अपने साथी कलाकारों के साथ शिकार पर निकले थे। उसी रात ने आज उन्हें सलाखों के पीछे जाने को मजबूर कर दिया।
Bishnoi Community
सलमान की सजा के पीछे राजस्थान का बिश्नोई समाज की तमाम कोशिशों हैं। राजस्थान का ये समुदाय पर्यावरण प्रेमी है लेकिन हिरणों के इनमें अगाध प्रेम है। बिश्नोई समाज इनको अपने बच्चों की तरह मानते हैं और किसी लावारिस हिरण के बच्चे के दिखने पर घर लाकर उसका पालन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोली मारकर काले हिरण का शिकार
- फोटो : File Photo
बता दें कि काले हिरण को देश में संरक्षित प्रजातियों में रखा गया है। यह कृष्णमृग बहुसिंगा की प्रजाति है जो भारतीय उपमहाद्वीप में पाई जाती है। काला हिरन बहुसिंगा प्रजाति की इकलौती जीवित जाति है। भारत में, 1972 के वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के अनुसूची I के तहत कला हिरण का शिकार निषिद्ध है।
विज्ञापन
blackbuck
विकिपीडिया के अनुसार, काला हिरण को भारतीय मृग भी कहा जाता है। यह भारत, नेपाल और पाकिस्तान में पाए जाने वाली एक हिरण की प्रजाति है। काला हिरण जीनस एनिलिओप का एकमात्र मौजूदा सदस्य है, प्रजातियों को 1758 में स्वीडिश जूलोजिस्ट कार्ल लिनियस द्वारा वर्णित किया गया और इसके द्विपद नाम दिया गया। यह मृग मूलतः भारत में और पाया जाता है, जबकि बांग्लादेश में यह विलुप्त हो गया है। 20 वीं शताब्दी के दौरान, अत्यधिक शिकार, वनों की कटाई और निवास स्थान में गिरावट के चलते काले हिरण की संख्या में तेजी से गिरावट आई है।