सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

रोहित को अपनी इस फिल्म के लिए मिलीं हीरोइनें, रणवीर सिंह के साथ निभाएंगी मुख्य भूमिकाएं

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 16 Oct 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Pooja Hegde and Jacqueline Fernandez join Ranveer Singh for Rohit Shetty Angoor adaptation
रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह - फोटो : Instagram/ranveersingh

फिल्म निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी को वर्ष 1982 में आई सुपरहिट फिल्म 'अंगूर' के रीमेक में मुख्य भूमिकाएं निभाने के लिए अभिनेत्रियां मिल गई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह अपनी इस फिल्म के लिए अभिनेता का चुनाव तो रणवीर सिंह के रूप में पहले ही कर चुके हैं। अब इस फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाने के लिए उनकी अभिनेत्रियों की तलाश भी पूरी कर दी है अभिनेत्री पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिस ने।

Trending Videos
Pooja Hegde and Jacqueline Fernandez join Ranveer Singh for Rohit Shetty Angoor adaptation
पूजा हेगड़े और जैकलिन फर्नांडिस - फोटो : instagram: hegdepooja,jacquelinef143

सूत्र बताते हैं कि फिल्म में रणवीर का दोहरा किरदार होगा जिसमें वह पूजा और जैकलीन दोनों ही अभिनेत्रियों के साथ नजर आएंगे। रणवीर के लिए ये दोनों ही अभिनेत्रियां नई हैं। उन्होंने अभी तक इनके साथ कोई फिल्म नहीं की है। पूजा और जैकलीन के किरदारों को लेखक ने काफी अच्छे ढंग से लिखा है। दोनों की कहानियां अलग-अलग होंगी और फिल्म में विवाद पैदा करेंगी। इसी से फिल्म में कॉमेडी का तड़का लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pooja Hegde and Jacqueline Fernandez join Ranveer Singh for Rohit Shetty Angoor adaptation
रोहित शेट्टी - फोटो : फाइल

धीरे-धीरे रोहित फिल्म की सब चीजों को तैयार करते जा रहे हैं लेकिन फिलहाल उन्होंने इसका शीर्षक नहीं सोचा है। फिल्म की पटकथा भी पूरी तरह से तैयार नहीं है। रोहित अपना पूरा ध्यान केंद्रित करके इस फिल्म को बनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। रोहित के दिमाग में इस क्लासिक कॉमेडी फिल्म से प्रेरित होकर एक फिल्म बनाने का विचार काफी दिन से चल रहा था लेकिन वह अपनी पुलिस फ्रेंचाइजी की एक नई दुनिया बनाने के चक्कर में इस पर काम नहीं कर पा रहे थे।

Pooja Hegde and Jacqueline Fernandez join Ranveer Singh for Rohit Shetty Angoor adaptation
गौरी खान, शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वर्ष 2015 में रोहित ने इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाने के लिए अभिनेता शाहरुख खान को चुना था। लेकिन, तब अपनी ही फिल्मों में व्यस्त होने की वजह से रोहित ठीक से इस फिल्म को वक्त नहीं दे पाए। और फिर शाहरुख खान से भी इस किरदार को लेकर बातचीत ठीक से बनी नहीं। इसलिए, रोहित ने अपने इस प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया। लॉकडाउन के इस दौर में जब घर बैठे रोहित को मौका मिला तो उन्होंने अपने इस प्रोजेक्ट को फिर से बाहर निकाला और तैयारियां शुरू कर दीं।

विज्ञापन
Pooja Hegde and Jacqueline Fernandez join Ranveer Singh for Rohit Shetty Angoor adaptation
सूर्यवंशी की टीम - फोटो : फाइल

फिल्म के लिए अभिनेता और अभिनेत्रियों का चयन उन्होंने जरूर कर लिया है लेकिन अभी तक उनकी ओर से इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हो सकता है कि जल्द ही वह इसकी घोषणा भी कर दें और साथ ही शूटिंग भी शुरू हो जाए! रोहित और रणवीर ने वर्ष 2018 में आई फिल्म 'सिंबा' में एक साथ काम किया है। इसके अलावा रणवीर रोहित की अगली फिल्म 'सूर्यवंशी' में अजय देवगन के साथ एक्सटेंडेड कैमियो करते हुए भी दिखेंगे। इस फिल्म में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ मुख्य भूमिकाओं में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed