सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

पत्नी का जन्मदिन भूलने पर शत्रुघ्न सिन्हा के साथ क्या होता? जानिए अभिनेता का मजेदार जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 16 Oct 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
shatrughan sinha reveals what happens when he forgets wife poonam sinha birthday on the kapil sharma show
शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा - फोटो : द कपिल शर्मा शो

बॉलीवुड के शॉटगन शत्रुघ्न सिन्हा अपनी हाजिर जवाबी के लिए खूब जाने जाते हैं। फिल्म जगत से लेकर सत्ता के गलियारों तक शत्रुघ्न सिन्हा ने खूब अनोखी पारियां खेली हैं। उनका हरफनमौला अंदाज उनके चाहने वालों खूब पसंद आता है। लेकिन तब क्या होता है जब शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी पूनम सिन्हा का जन्मदिन भूल जाते हैं? इसका जवाब जानकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Trending Videos
shatrughan sinha reveals what happens when he forgets wife poonam sinha birthday on the kapil sharma show
शत्रुघ्न सिन्हा, कपिल शर्मा - फोटो : Instagram: @sonytvofficial

दरअसल शत्रुघ्न सिन्हा टेलीविजन के सबसे चर्चित कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में जल्द नजर आने वाले हैं। जब भी शो के अंदर कोई गेस्ट आता है तो शो के होस्ट कपिल शर्मा उससे कोई न कोई ऐसा अंतरंगी सवाल पूछ ही लेते हैं कि सबकी हंसी छूट जाती है। इस बार भी कपिल शर्मा ने भी कुछ ऐसी ही किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
shatrughan sinha reveals what happens when he forgets wife poonam sinha birthday on the kapil sharma show
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : Instagram: @sonytvofficial

शो के एक प्रोमो में दिखाया गया है कि कपिल शर्मा, शत्रुघ्न सिन्हा से पूछते हैं कि अगर आप अपनी पत्नी का बर्थडे भूल जाते हैं तो क्या-क्या हो सकता है? एक पल सोचने के बाद शत्रुघ्न अपने चेहरे की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं, क्या-क्या हो सकता है... आप मेरे चेहरे पर ये जो एक-दो निशान एक्सट्रा देख रहे हैं ये समझ नहीं पा रहे हैं आप कुछ? शत्रुघ्न सिन्हा का ये जवाब सुनकर सबकी हंसी छूट जाती है।

View this post on Instagram

Khulkar hasne ke liye ho jaiye taiyaar, kyun ki Legendary Shatrughan Sinhaji apne unfiltered avtaar mein karenge baatein mazedaar #TheKapilSharmaShow mein iss Sat-Sun raat 9:30 baje. @kapilsharma @kikusharda @krushna30 @bharti.laughterqueen @sumonachakravarti @banijayasia @archanapuransingh @chandanprabhakar @shatrughansinhaofficial

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on

shatrughan sinha reveals what happens when he forgets wife poonam sinha birthday on the kapil sharma show
शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा - फोटो : twitter

इसके अलावा कपिल शर्मा शत्रुघ्न सिन्हा से एक और सवाल पूछते हुए कहते है, 'सर क्या कभी ऐसा हुआ कि आप रोमांटिक सीन शूट कर रहे हों और तभी आपके असिस्टेंट ने कहा हो कि सर पूनम मैम लंच लेकर आई हैं? तब आप क्या करते थे?' इस सवाल के जवाब में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'एक बार पूनम जी ने मुझसे किसी फ्लैट के बारे में कहा कि मैं यहां आती थी और इधर से बच्चों को लेकर निकलती थी तो लोग मुझे कुछ बताते थे, सुनाते थे कि इस फ्लैट में आप अकसर आते थे। आप एक बात बताइए कि मैं जितनी बार भी इधर फ्लैट के सामने से निकली मैंने कभी लाइट जली नहीं देखी, हमेशा अंधेरा देखा। ऐसा क्यूं? अंधेरा क्यूं रहता था? पूनम के इस सवाल के जवाब में शत्रुघ्न ने कहा, 'मैं कोई किताब पढ़ने थोड़ी आता था वहां।' 

विज्ञापन
shatrughan sinha reveals what happens when he forgets wife poonam sinha birthday on the kapil sharma show
लोकबंधु राजनारायण, धर्मेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि वह हमेशा से धर्मेंद्र के दीवाने रहे। धर्मेंद्र उनके पसंदीदा हीरो रहे हैं। एक किस्सा सुनाते हुए वह बोले, 'एक बार धर्मेंद्र आए थे किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और मुझे उस वक्त बात करनी नहीं आती थी। तो मैंने दो बातें करने की कोशिश की थी। उनसे पूछा कि आप बालों में कौन सा तेल लगाते हैं।'

‘पृथ्वीराज’ के सेट से आई अक्षय और मानुषी की जोड़ी की पहली तस्वीर, दोनों की केमिस्ट्री दिल जीत लेगी

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed