{"_id":"61921e92e039dd63b461a8c8","slug":"pooja-hegde-maldives-vacation-photos-goes-viral-on-social-media-fans-love-the-actress-cool-swag","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: पूल में मस्ती करती पूजा हेगड़े की तस्वीरों ने मचाई खलबली, खुद को बताया 'साधारण' लड़की","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: पूल में मस्ती करती पूजा हेगड़े की तस्वीरों ने मचाई खलबली, खुद को बताया 'साधारण' लड़की
बॉलीवुड में बहुत सी अभिनेत्रियां ऐसी हैं जो इंडस्ट्री में अभिनय से ज्यादा अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। कई अभिनेत्रियां अपनी बोल्ड अदाओं और शानदार लुक्स से वह सबका मन मोह लेती हैं। इसमें अभिनेत्री पूजा हेगड़े का नाम भी शामिल है। पूजा अपनी खूबसूरत और बोल्ड तस्वीरों से हर किसी को घायल कर देती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीरें पोस्ट होते ही वायरल हो जाती हैं। इन दिनों पूजा मालदीव में छुट्टियां बिता रही हैं।
पूजा की तस्वीरें पर फैंस ने लुटाया प्यार
जहां वह एक के बाद एक तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रही हैं। पूजा अपनी बोल्ड अदाओं को कभी नहीं छिपाती हैं और यहां भी उनकी तस्वीरों में यह बात साफ देख जाती है। हाल ही पूजा ने चॉकलेटी रंग की बिकिनी में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं जहां वह पूल में ब्रेकफॉस्ट करती नजर आ रही हैं। इसमें उनका गजब का अंदाज देखने को मिल रहा है।
2 of 5
पूजा हेगड़े
- फोटो : सोशल मीडिया
मालदीव हमेशा से सेलेब्स की पसंदीदा जगह रही है और पूजा हेगड़े की तस्वीरें भी इस बात को सही बता रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मालदीव की कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वह पूल में पोज देते नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं वह पूल में ब्रेकफास्ट का भी आनंद ले रही हैं।
3 of 5
पूजा हेगड़े
- फोटो : ANI
इन खूबसूरत तस्वीरों को साझा करते हुए पूजा ने लिखा, 'एक साधारण लड़की एक आसाधरण अनुभव की तलाश में है। फैंस उनके पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं साथ ही पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पूजा हेगड़े
- फोटो : Insatagram- @hegdepooja
फैंस को पूजी की ये तस्वीरें इतनी पसंद आईं हैं कि कुछ ही घंटे में इसे 12 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। फैंस उनकी तस्वीरों पर दिल और फायर इमोजी पोस्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
पूजा हेगड़े
- फोटो : instagram/hegdepooja
वर्कफ्रंट की बात करें तो पूजा बाहुबली प्रभास के साथ फिल्म 'राधे श्याम' में नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही वह थलापति विजय के साथ भी काम कर रही हैं। पूजा रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। वहीं, सलमान खान के साथ फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में भी एक्टिंग करती दिखेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।