फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pooja Hegde: सलमान संग अफेयर पर पूजा हेगड़े ने दी प्रतिक्रिया, बताया अपना रिलेशनशिप स्टेटस

Fri, 14 Apr 2023 11:09 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 14 Apr 2023 11:09 AM IST
विज्ञापन
Pooja Hegde Reaction to rumours that she is dating Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan co star Salman Khan
पूजा हेगड़े-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान बॉलीवुड के सबसे चहेते बैचलर माने जाते हैं। फिलहाल उनकी शादी की खबरें दूर-दूर तक भी नहीं हैं। मगर, आए दिन उनका नाम किसी न किसी एक्ट्रेस से जरूर जुड़ता रहता है। अब भाईजान का नाम उनकी आगामी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की को-एक्ट्रेस पूजा हेगड़े से जोड़ा जा रहा है। सलमान के लिए अपने लिंकअप की खबरें आम बात हो गई है, लेकिन हाल ही में पूजा हेगड़े ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

Pooja Hegde Reaction to rumours that she is dating Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan co star Salman Khan
पूजा हेगड़े - फोटो : social media

इन दिनों पूजा हेगड़े इस फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सलमान खान के साथ पूजा की शानदार केमिस्ट्री चर्चा का विषय बन गई है। इसी के साथ दोनों के डेटिंग की खबरें भी उड़ने लगी हैं। बता दें कि इसकी शुरुआत तब शुरू हुई, जब सलमान खान एक्ट्रेस के भाई ऋषभ हेगड़े की शादी में शरीक हुए और दोनों की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुईं। 

Pooja Hegde Reaction to rumours that she is dating Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan co star Salman Khan
पूजा हेगड़े - फोटो : social media

लगातार उड़ रहीं अफेयर की खबरों पर अब पूजा हेगड़े ने प्रतिक्रिया दी है। पूजा हेगड़े ने हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान दावा किया कि वह सिंगल हैं और फिलहाल उनका पूरा ध्यान अपने करियर पर है। पूजा हेगड़े ने कहा, 'मैं इस बारे में क्या कहूं? मैं अपने बारे में ऐसी खबरें पढ़ती रहती हूं। मैं सिंगल हूं। मुझे सिंगल रहना पसंद है। मैं फिलहाल अपने करियर पर ध्यान दे रही हूं। मैं इन अफवाहों पर ध्यान नहीं देती।'
Satish Kaushik Birthday: इस फ्लॉप पर सुसाइड करने को तैयार थे सतीश कौशिक, लंगोटिया यार को याद कर रोए अनिल कपूर

विज्ञापन
विज्ञापन
Pooja Hegde Reaction to rumours that she is dating Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan co star Salman Khan
पूजा हेगड़े - फोटो : social media

बात करें फिल्म किसी का भाई किसी की जान की तो यह फिल्म आगामी 21 अप्रैल को ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म में पूजा हेगड़े और सलमान खान पहली बार साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है।
KKBKKJ: इस वजह से बार-बार बदला गया सलमान खान की फिल्म का नाम, फरहाद सामजी ने किया खुलासा

विज्ञापन
Pooja Hegde Reaction to rumours that she is dating Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan co star Salman Khan
पूजा हेगड़े - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस फिल्म के अलावा पूजा हेगड़े पुरी जगन्नाथ की 'जन गण मन' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा और जान्हवी कपूर भी अहम रोल में नजर आएंगे। यह एक्शन फिल्म 3 अगस्त 2023 को रिलीज होगी। 
Salman Khan: 'द कपिल शर्मा' शो में सलमान ने अपनी एक्स पर कसा तंज, कहा- 'जान' कहकर जिंदगी बर्बाद कर दी थी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed