फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Poonam Dhillon: जब शशि कपूर ने पूनम ढिल्लो से मांगी थी माफी, डॉक्टर का सपना छोड़ बनीं मिस इंडिया

Tue, 18 Apr 2023 09:03 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 18 Apr 2023 09:03 AM IST
विज्ञापन
Poonam Dhillon Birthday special Known Unknown Fact about Actress Life and career
पूनम ढिल्लों - फोटो : सोशल मीडिया

महज 16 साल की उम्र में मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली और फिर बॉलीवुड में सबको अपने हुस्न का दीवाना बनाने वाली अभिनेत्री पूनम ढिल्लों आज अपना 61वां जन्मदिन मना रही हैं। 18 अप्रैल 1962 में उत्तर प्रदेश के कानपुर में पूनम का जन्म हुआ। तो चलिए जानते हैं अभिनेत्री के जीवन से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।

Poonam Dhillon Birthday special Known Unknown Fact about Actress Life and career
पूनम ढिल्लों - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री के जीवन की बात करें तो पूनम ढिल्लों ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि वह एक अभिनेत्री बनेंगी। उन्हें पढ़ाई करने का बहुत शौक था, वह हमेशा से डॉक्टर बनना चाहती थीं, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। उनके पिता वायु सेना में एयरक्राफ्ट इंजीनियर थे। आपको बता दें कि पूनम ढिल्लों को बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक गिना जाता था। 

Poonam Dhillon Birthday special Known Unknown Fact about Actress Life and career
पूनम - फोटो : social media

पूनम ढिल्लों को लेकर बहुत से किस्से हैं, जिसमें शशि कपूर वाला किस्सा सबको हैरान कर देता है। दरअसल, पूनम ढिल्लों यश चोपड़ा की फिल्म की शूटिंग कर रही थी, इस फिल्म में हीरो थे शशि कपूर। फिल्म का एक सीन था, जहां शशि कपूर को पूनम को थप्पड़ मारना था। जैसे ही यश चोपड़ा ने एक्शन बोला वैसे ही शशि ने पूनम को एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद पूनम हक्की बक्की रह गई थीं। शशि ने ये इसलिए किया था ताकि यह सीन रियल लग सके। हालांकि, इसके बाद शशि ने पूनम से माफी भी मांगी थी और शशि कपूर ने बताया था की उनसे ऐसा करने के लिए खुद यश चोपड़ा ने कहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Poonam Dhillon Birthday special Known Unknown Fact about Actress Life and career
पूनम - फोटो : social media

पर्सनल लाइफ की बात करें तो बॉलीवुड में पूनम का नाम डायरेक्टर रमेश सिप्पी के साथ भी जोड़ा गया, लेकिन यहां भी पूनम की किस्मत ने उनका साथ छोड़ दिया। उनके पिता के निधन के बाद उन्होंने फिल्म निर्माता अशोक थकेरिया के संग शादी के सात फेरे लिए, लेकिन यह शादी भी ज्यादा दिन तक चल नहीं सकी। शादी के नौ साल बाद दोनों का तलाक भी हो गया। इस तलाक को लेकर कई वजह बताई जाती है, जिसमें कहा जाता है कि शादी के बाद पूनम ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था। वर्षों बाद जब उन्होंने वापसी की तो पति अशोक को यह बात पसंद नहीं आई। कहा यह भी जाता है कि पूनम को अपने पति का एक अन्य महिला से संबंध के बारे में पता चल गया था, जिसके बाद उन्होंने अलग होने का फैसला लिया। पूनम के दो बच्चे हैं जिसका नाम अनमोल और पालोमा है। 

विज्ञापन
Poonam Dhillon Birthday special Known Unknown Fact about Actress Life and career
पूनम - फोटो : social media

आपको बता दें कि ढिल्लों पिछले साल 2022 में फिल्म ‘प्लान A प्लान B’ में नजर आई थी। इस फिल्म में रितेश देशमुख और तमन्ना भाटिया मुख्य किरदार में नजर आई थी। वर्षों बाद भी दर्शकों पर पूनम का स्टारडम कायम है। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed