मात्र 16 बरस की बाली उम्र में हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री पूनम ढिल्लों की गिनती उस समय की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में की जाती है। कानपुर में पैदा हुईं पूनम आज 59 साल की हो गई हैं लेकिन उनकी त्वचा से उनकी उम्र का पता आज भी नहीं चलता। सन 77 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद पूनम के पीछे फिल्मों की लाइन लग गई। उन्होंने फिल्मों में खुद के तो किरदार किए ही साथ ही कई अभिनेत्रियों के किरदार छीन भी लिए। अपने करियर की दूसरी ही फिल्म 'नूरी' में इन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नामित किया गया। फिल्मों के साथ इन्होंने थिएटर और छोटे पर्दे पर भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरा। आज हम आपको इसी बेहतरीन अभिनेत्री के 10 दमदार किरदारों के बारे में बताते हैं।
Poonam Dhillon: मिस इंडिया ने इन 10 फिल्मों में दिखाया एक्टिंग का जलवा, किए एक से एक दमदार किरदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म : त्रिशूल (1978)
यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस सुपरहिट फिल्म से पूनम ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। अपनी पहली ही फिल्म में पूनम शशि कपूर के साथ रोमांटिक जोड़ी के रूप में नजर आईं। इस फिल्म का एक किस्सा बहुत मशहूर रहा। फिल्म में शूटिंग के दौरान शशि कपूर को पूनम के थप्पड़ मारना था। लेकिन पूनम फिल्मों में नई थीं तो शशि कपूर का मानना था कि वह फिल्मी थप्पड़ और सच के थप्पड़ में अंतर नहीं कर पाएंगी। इसलिए उन्होंने पूनम से कहा कि वह पूनम को सच में थप्पड़ मारेंगे। शशि ने ऐसा ही किया। उन्होंने पूनम को एक जोरदार थप्पड़ जड़ा, साथ ही उनके गाल को चूम लिया।
फिल्म : नूरी (1979)
मनमोहन कृष्ण के निर्देशन और यश चोपड़ा के निर्माण में बनी यह फिल्म पूनम के करियर की दूसरी ही फिल्म रही। लेकिन, यह फिल्म उनके करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म मानी जाती है। उन्होंने इस फिल्म में एक पहाड़ी लड़की का किरदार निभाया है जो अपनी मां के गुजर जाने के बाद अपने पिता के साथ रहती है। फिल्म त्रिशूल में काम करते हुए ही पूनम को यह फिल्म ऑफर हुई थी। कमाल की बात तो यह है कि इस फिल्म में उनसे पहले पंजाबी अभिनेत्री दलजीत कौर काम करने वाली थीं लेकिन, किन्हीं कारणवश वह इस फिल्म में ना आ सकीं और फिर यह फिल्म पूनम ढिल्लों ने की। पूनम के अलावा इस फिल्म में फारुख शेख, मदन पुरी आदि मुख्य भूमिका में नजर आए। इस फिल्म के लिए पूनम को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नामित किया गया।
फिल्म : रेड रोज (1980)
पूनम ने सबसे ज्यादा छह फिल्मों में राजेश खन्ना के साथ काम किया है। इस फिल्म के एक सीन को फिल्माते हुए पूनम के चेहरे पर भारी एक्सप्रेशन की जरूरत थी। जब सीधी तरह से काम नहीं बना तब फिल्म के मुख्य अभिनेता राजेश खन्ना ने पूनम को हाथ से पकड़ कर बहुत तेजी से हिला दिया और कैमरे के सामने धकेल दिया। उस समय पूनम के चेहरे से वही एक्सप्रेशन निकले जिनकी निर्देशक को जरूरत थी। भारती राजा के निर्देशन में बनी इस साइकोलॉजीकल थ्रिलर फिल्म में पूनम राजेश खन्ना के किरदार आनंद की प्रेमिका के रूप में नजर आईं।
फिल्म : रोमांस (1983)
राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन के प्रतिष्ठित धारावाहिक 'रामायण' का निर्माण करने वाले रामानंद सागर ने इस फिल्म का निर्देशन और निर्माण किया है। आधी अंग्रेज और आधी भारतीय लड़की सोनिया के रूप में पूनम इस फिल्म में कुमार गौरव के साथ नजर आईं। कुमार गौरव उस समय विजेयता पंडित के साथ खूब चर्चा में थे। कुमार के पिता राजेंद्र कुमार को यह बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा था। रामानंद सागर ने इस फिल्म में कुमार के साथ विजेयता को ही लिया था लेकिन जब उन पर राजेंद्र कुमार का दबाव आया तो उन्होंने इस फिल्म में पूनम को कास्ट किया।