{"_id":"5fa4d5b78ebc3e9bcd438466","slug":"poonam-pandey-and-husband-sam-bombay-get-bail-from-goa-court-in-obscene-video-shoot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूनम पांडे और सैम बॉम्बे को मिली बेल, गोवा में अश्लील वीडियो शूट करने का है आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पूनम पांडे और सैम बॉम्बे को मिली बेल, गोवा में अश्लील वीडियो शूट करने का है आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूनम पांडे और उनके पति सैम बॉम्बे को गोवा कोर्ट से जमानत मिल गई है। हालांकि पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूनम पांडे और उनके पति सैम बॉम्बे बिना अदालत की अनुमित के गोवा से बाहर नहीं जा सकते हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूनम पांडे और सैम बॉम्बे को तब तक जेल में रखा जाएगा, जब तक दोनों 20,000 प्रति व्यक्ति जमानत की राशि नहीं जमा कर देते।
गोवा में अश्लील वीडियो शूट करने के मामले में पूनम पांडे को हिरासत में लिया गया है। बीते दिनों पूनम पांडे पति सैम बॉम्बे के साथ गोवा में थीं। जहां उन्होंने सरकारी संपत्ति पर अश्लील वीडियो शूट किया था। इस मामले में उन्हें हिरासत में लिया गया था।
गोवा फॉरवर्ड पार्टी की महिला विंग ने पूनम पांडे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया गया है। पूनम पर आरोप है कि उन्होंने गोवा के Chapoli Dam में अश्लील वीडियो शूट करवाया था। उक्त मामले में दो पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड किया गया है।
3 of 5
poonam pandey
पूनम पांडे के साथ ही एक अज्ञात शख्स के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई थी। गोवा के कैनाकोना पुलिस स्टेशन में ये एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जिस अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है वह बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम पांडे का अश्लील वीडियो शूट कर रहा था। जिसके बाद पुलिस स्टेशन में इसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पूनम पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि हाल ही में पूनम अपनी शादी को लेकर भी विवादों में आ गई थीं। उन्होंने हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से शादी की थी। लेकिन दो हफ्तों के अंदर ही उनकी शादीशुदा जिंदगी में दरार आ गई। हनीमून पर गईं पूनम पांडे के साथ उनके पति ने जब मारपीट की तो उन्होंने सैम बॉम्बे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सैम को गिरफ्तार भी किया था लेकिन बाद में उन्हें बेल मिल गई।
विज्ञापन
5 of 5
सैम बॉम्बे, पूनम पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
पूनम ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा था, 'सैम ने एक बार मुझे इतनी बुरी तरह मारा था कि मेरा ब्रैन हैमरेज हो गया था। मैं कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती थी। मेरा चेहरा सूजा हुआ था, मेरे शरीर पर निशान थे। सैम ने अपने इंस्टाग्राम से मेरी सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं जबकि मैंने ऐसा कुछ नहीं किया क्योंकि मुझे लगा आखिर में सब ठीक हो जाएगा।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।