अभिनेत्री पूनम पांडे ने पति सैम बॉम्बे पर शारीरिक उत्पीड़न, धमकी देने और मारपीट का आरोप लगाया है। इस विवाद के 13 दिन पहले ही पूनम ने सैम बॉम्बे से शादी की थी। शादी से पहले इन दोनों ने लंबे समय तक एक- दूसरे को डेट भी किया था। पूनम पांडे किंगफिशर कैलेंडर की मॉडल बन फेमस हुईं। उन्होंने बॉलीवुड में कुछ फिल्में भी की हैं लेकिन उन्हें उतनी ज्यादा सफलता अभी नहीं मिल पाई है। खैर पूनम पांडे का यह कोई पहला विवाद नहीं है। इससे पहले भी वह कई बार विवादों में रह चुकी हैं।
कभी लॉकडाउन में घूमते हुए हुईं गिरफ्तार तो कभी खुद ही लीक किया बाथरूम वीडियो, जानिए पूनम पांडे के विवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन में घूमते हुए पकड़ी गईं
सोशल मीडिया पर हॉट अवतार के कारण चर्चा में रहने वालीं मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे (Poonam Pandey) लॉकडाउन में घूमते हुए गिरफ्तार हो गई थी। लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने पूनम पांडे और उनके मंगेतर को गिरफ्तार किया था। हालांकि पूनम ने बाद में इस बात से इनकार किया था।
सनी लियोनी से तुलना किए जाने पर भड़की थीं पूनम पांडे
सनी लियोनी से तुलना किए जाने पर पूनम पांडे ने कहा था मैं इस तुलना से थक गई हूं। मुझे नहीं पता लोग मेरी तुलना सनी से क्यों करते हैं। मैं यहां अभिनय करने आई हूं और आप मुझे अभिनय करते देखेंगे। मैं वयस्क फिल्मों की अभिनेत्री नहीं हूं।
2011 के क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान दिया था विवादित बयान
पूनम पांडे (Poonam Pandey) ने 2011 के वर्ल्ड कप में ये कह कर सनसनी मचा दी थी कि अगर इंडिया जीत गई तो वो सारे कपड़े उतार देंगी। इस बयान के बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी।
खुद ही लीक किया था वीडियो
पूनम पांडे ने अपना बाथरूम सीक्रेट डांस यूट्यूब पर खुद ही रिलीज किया था। इसमें वह बाथरूम में डांस कर रही थीं। जिसे बाद में यूट्यूब ने विवादों को देखते हुए ब्लॉक कर दिया था।