{"_id":"5f6b62852bb4346bdb7047c2","slug":"poonam-pandey-has-finally-broken-her-silence-over-husband-sam-bombay-molestation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के कुछ दिन बाद से ही मुश्किल दौर से गुजर रही हैं पूनम पांडे, बात करने की हालत में भी नहीं हैं, पति ने किया था उत्पीड़न","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के कुछ दिन बाद से ही मुश्किल दौर से गुजर रही हैं पूनम पांडे, बात करने की हालत में भी नहीं हैं, पति ने किया था उत्पीड़न
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 23 Sep 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पूनम पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सैम बॉम्बे संग शादी के करीब तीन हफ्ते बाद से ही पूनम पांडे की लव लाइफ मुश्किल दौर से गुजर रही है। पूनम के पति सैम ने हनीमून के दौरान ही उनसे मारपीट की और धमकी दी। जिसके बाद अभिनेत्री ने एक्सन लेते हुए पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई। मामला आगे बढ़ा तो सैम को गिरफ्तार किया गया। हालांकि फिलहाल वह जमानत पर रिहा हो गए हैं।
2 of 5
सैम बॉम्बे, पूनम पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
पूनम पांडे ने हाल ही में एक इंटरव्यू देकर इस खबर की पुष्टि की है। पूनम ने बताया है कि सैम ने उनके साथ मारपीट की। हालांकि उन्होंने ये भी साफ कर दिया कि वो अभी बात करने की हालत में नहीं हैं। पूनम ने कहा- हम इस बारे में बाद में बात करेंगे। मैं अभी सही मानसिक स्थित में नहीं हूं, जल्द ही सभी सवालों के जवाब दूंगी।
पूनम पांडे ने अपने पति पर मारपीट, उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद गोवा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। गोवा के कानाकोना पुलिस थाने के इंस्पेक्टर तुकाराम चव्हाण के मुताबिक पूनम पांडे ने अपनी शिकायत में कहा था कि सोमवार की रात उनके पति ने उन्हें शारीरिक शोषण किया और मारपीट की। इतना ही नहीं, पूनम ने यह भी कहा कि सैम बॉम्बे ने उन्हें अंजाम भुगतने की भी धमकी दी।
सैम बॉम्बे अब एक एड-फिल्म के निर्माता हैं। उन्होंने रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, तमन्ना भाटिया, अल्लू अर्जुन, जैकलीन फर्नांडिस और सहित कई फिल्मी सितारों के साथ काम किया है।पूनम और सैम ने लॉकडाउन के दौरान ही जुलाई में सगाई की थी और इसके बाद दोनों ने शादी कर 7 जन्मों के वचन भी ले लिए थे।
विज्ञापन
5 of 5
पूनम पांडे पति के साथ
- फोटो : विरल
बता दें अभी पिछले हफ्ते ही पूनम अपने पति के साथ हनीमून मनाने गईं थीं। इस दौरान पूनम अपने पति सैम बॉम्बे के साथ सिंपल अवतार में नजर आईं थीं। उनकी मांग में सिंदूर था और उन्होंने हाथों में चूड़ा और गले में मंगलसूत्र भी पहन रखा था। शादी की तस्वीरें साझा करते हुए पूनम ने लिखा था- मैं आपके साथ सात जन्म की आस लगा रही हूं। वहीं पूनम पांडे के साथ ही सैम बॉम्बे ने भी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।