अपने बोल्ड अंदाज से लोगों को घायल करने वाली पूनम पांडे अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। कई बार पूनम अपनी हरकतों की वजह से कॉन्ट्रोवर्सी में भी फंस चुकी हैं। लेकिन दो साल पहले यानी 2020 में आज के दिन ही पूनम अपनी निजी जिंदगी की वजह अचानक लाइमलाइट में आ गई थीं। 1 सितंबर 2020 को पूनम पांडे ने फिल्म निर्माता और निर्देशक सैम बॉम्बे के साथ शादी रचाकर लोगों को हैरान कर दिया था। लेकिन दोनों का रिश्ता कुछ महीने भी नहीं टिक पाया। शादी के बाद काफी कुछ ऐसा हुआ, जिस वजह से पूनम और सैम आज अलग-अलग हैं। आइए आज हम आपको दोनों के बीच का विवाद बताते हैं।
Poonam Pandey: आज के दिन ही पूनम पांडे ने सैम बॉम्बे से रचाई थी शादी, महज 13 दिन में पति को खिलाई जेल की हवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया से छिपकर की थी शादी
सैम बॉम्बे फिल्म निर्माता और निर्देशक होने के साथ-साथ एड फिल्म के निर्माता भी रह चुके हैं। ऐसे में उन्होंने कई अभिनेत्रियों के साथ काम किया है। सैम ने पूनम से साथ भी काम किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूनम की सैम से पहली मुलाकात एक एड शूट के दौरान ही हुई थी। इस दौरान दोनों एक-दूसरे पर अपना दिल हार बैठे और दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। पूनम पांडे और सैम बॉम्बे ने एक-दूसरे को ढाई साल तक डेट किया और फिर दोनों ने दुनिया की नजरों से छिपकर शादी कर ली।
13 दिन बाद टूटने की कगार पर पहुंच गया था रिश्ता
शादी के कुछ दिन बाद दोनों हनीमून मनाने के लिए गोवा गए थे, जिसकी तस्वीरें दोनों ने सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की थीं। पूनम पांडे की शादी के महज 13 दिन बाद ही दोनों के बीच इतना झगड़ा हुआ कि उनके पति सैम को जेल की हवा खानी पड़ी थी। पूनम ने अपने पति सैम बॉम्बे पर छेड़छाड़ और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद उनके पति को गोवा पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था।
शादी को बताया था अवैध
हालांकि, जेल से छूटने के बाद पूनम पांडे ने सैम बॉम्बे से पैचअप कर लिया था। लेकिन दोनों के बीच कुछ दिनों के बाद फिर विवाद शुरू हो गया। इस दौरान पूनम ने सैम पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया। वह अस्पताल में भी भर्ती हुई थीं, जिसके बाद ही पूनम ने सैम से अपने सारे रिश्ते खत्म कर लिए। सैम से अलग होने के बाद पूनम ने दोनों की शादी को अवैध तक बता दिया था। उन्होंने कहा था कि उनकी और सैम की शादी लीगल नहीं है और इसी वजह से तलाक की बात उठती नहीं है।