{"_id":"6215eba40be7ca0e31386b39","slug":"poonam-pandey-enters-as-contestants-in-alt-balaji-reality-show-lock-upp-kangana-ranaut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"LockUpp: खुद का अश्लील वीडियो लीक कर चुकी हैं पूनम पांडे, कंगना के शो का बनने जा रहीं हिस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
LockUpp: खुद का अश्लील वीडियो लीक कर चुकी हैं पूनम पांडे, कंगना के शो का बनने जा रहीं हिस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 23 Feb 2022 02:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
पूनम पांडे
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एकता कपूर कंगना रणौत के साथ मिलकर एक नया शो 'लॉक अप' (LockUpp: Badass Jail, Atyaachari Khel) लेकर आ रही हैं। शो का प्रीमियर 27 फरवरी से ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर होने जा रहा है। इस रियलिटी शो को इसका तीसरा कंटेस्टेंट मिल गया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में पूनम पांडे को कंफर्म किया गया है। अपने अश्लील वीडियो को लेकर चर्चा में रहने वालीं पूनम कंगना के शो का हिस्सा बनने जा रही हैं। इससे पहले निशा रावल और स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का नाम फाइनल हो चुका है।
2 of 4
पूनम पांडे
- फोटो : insta
शादी के अगले दिन पति पर लगाया हिंसा का आरोप
पूनम पांडे एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उनकी चर्चा सोशल मीडिया पर पोस्ट की गईं अश्लील तस्वीरों की वजह से होती है। दो साल की शादी में पूनम पांडे अपने पति पर दो बार शारीरिक हिंसा का आरोप लगा चुकी हैं। पूनम ने अपने हनीमून पर ही पति को जेल भेज दिया था। उनपर सरेआम अश्लीलता फैलाने का भी आरोप लग चुका है।
3 of 4
पूनम पांडे
- फोटो : Instagram
खुद का वीडियो किया रिलीज
पूनम पांडे ने अपने बाथरूम का सीक्रेट डांस वीडियो यूट्यूब पर खुद ही रिलीज किया था। इसमें वह बिना कपड़ों के बाथरूम में डांस कर रही थीं। जिसे बाद में यूट्यूब ने विवादों को देखते हुए इस वीडियो को ब्लॉक कर दिया था। फिल्मों में भी उन्होंने कई बोल्ड सीन फिल्माए हैं। शक्ति कपूर के साथ कर्मा फिल्म में उनके बोल्ड सीन चर्चा में रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कंगना के शो लॉक अप में पूनम पांडे
- फोटो : insta
कपड़े उतार के घूमने की बात कही
नशा फिल्म से करियर शुरू करने वाली पूनम पांडे ने 2011 के वर्ल्ड कप में ये कह कर सनसनी मचा दी थी कि अगर इंडिया जीत गई तो वो सारे कपड़े उतार देंगी। इस बयान के बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी। हालांकि इस तरह के बयान वे पहले भी दे चुकी हैं। इतने विवाद के बाद भी उन्हें बॉलीवुड में खास सफलता नहीं मिल पाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।