{"_id":"5f6b266369cd3c6156539acb","slug":"poonam-pandey-husband-sam-bombay-granted-bail-by-a-court-in-goa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जमानत पर रिहा हुए पूनम पांडे के पति सैम बॉम्बे, हनीमून के बाद एक्ट्रेस ने लगाया है मारपीट और उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जमानत पर रिहा हुए पूनम पांडे के पति सैम बॉम्बे, हनीमून के बाद एक्ट्रेस ने लगाया है मारपीट और उत्पीड़न का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
10 सितंबर को सैम बॉम्बे संग शादी के बंधन में बंधीं पूनम पांडे (Poonam Pandey) की शादीशुदा जिंदगी कुछ ठीक नहीं चल रही है। पूनम पांडे ने अपने पति पर मारपीट, उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद गोवा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। हालांकि सैम बॉम्बे को अब बेल पर रिहा किया जा चुका है। गोवा की एक अदालत ने सैम को जमानत दे दी है।
सैम को 20,000 की जमानत राशि पर रिहा किया गया। गोवा के कानाकोना पुलिस थाने के इंस्पेक्टर तुकाराम चव्हाण के मुताबिक पूनम पांडे ने अपनी शिकायत में कहा था कि सोमवार की रात उनके पति ने उन्हें शारीरिक शोषण किया और मारपीट की। इतना ही नहीं, पूनम ने यह भी कहा कि सैम बॉम्बे ने उन्हें अंजाम भुगतने की भी धमकी दी।
सैम बॉम्बे को आईपीसी की धारा 354 ए, 323, 324 और 506 (2) के तहत गिरफ्तार किया गया था। पूनम के पति सैम अहमद बॉम्बे पेशे से फिल्म डायरेक्टर हैं। सैम बॉम्बे अब एक एड-फिल्म के निर्माता हैं। उन्होंने रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, तमन्ना भाटिया, अल्लू अर्जुन, जैकलीन फर्नांडिस और सहित कई फिल्मी सितारों के साथ काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पूनम पांडे पति के साथ
- फोटो : विरल
बता दें अभी पिछले हफ्ते ही पूनम अपने पति के साथ हनीमून मनाने गईं थीं। इस दौरान पूनम अपने पति सैम बॉम्बे के साथ सिंपल अवतार में नजर आईं थीं। उनकी मांग में सिंदूर था और उन्होंने हाथों में चूड़ा और गले में मंगलसूत्र भी पहन रखा था। शादी की तस्वीरें साझा करते हुए पूनम ने लिखा था- मैं आपके साथ सात जन्म की आस लगा रही हूं। वहीं पूनम पांडे के साथ ही सैम बॉम्बे ने भी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की थी।
विज्ञापन
5 of 5
पूनम पांडे
- फोटो : Instagram: @ipoonampandey
पूनम पांडे ने साल 2013 में आई फिल्म नशा से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। साल 2011 में भारत के क्रिकेट विश्व कप जीतने पर अपनी नग्न तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालने की घोषणा कर पूनम पांडे रातों रात चर्चा में आ गईं थीं। हालांकि बाद में पूनम ने कहा था कि वो अब इस तरह के बयानों से दूर रहना चाहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।