फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yash Chopra: ‘डर’ के बाद यश चोपड़ा से नाराज हो गए थे सनी देओल, जानें कैसे शाहरुख खान बने थे वजह

Wed, 23 Sep 2020 04:04 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 23 Sep 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
Yash chopra birthday special here interesting story about darr film
यश चोपड़ा, शाहरुख खान - फोटो : YRF

निर्माता निर्देशक यश चोपड़ा ने बड़े पर्दे पर रोमांस को बिल्कुल अलग अंदाज में पर्दे पर दिखाया। फिल्मों में उन्होंने जिस तरह प्यार, जुनून और पागलपन को प्रस्तुत किया है वो शायद ही कोई और निर्देशक कर सका हो। यश चोपड़ा का जन्म 27 सितंबर 1932 को लाहौर में हुआ था। उनके जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

Yash chopra birthday special here interesting story about darr film
यश चोपड़ा - फोटो : instagram/yashchopra_fc

यश चोपड़ा के बड़े भाई बीआर चोपड़ा भी हिंदी सिनेमा जगत के जाने माने निर्माता निर्देशक थे। यश चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत भाई के साथ बतौर सह निर्देशक की थी। वो फिल्म 'नया दौर', 'एक ही रास्ता' और 'साधना' सहित अन्य फिल्मों से जुड़े। बतौर निर्देशक यश चोपड़ा ने पहली फिल्म साल 1959 में 'धूल का फूल' बनाई।  

Yash chopra birthday special here interesting story about darr film
डर फिल्म का एक सीन - फोटो : screenshot from youtube/darr

यश चोपड़ा ने वैसे तो बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं लेकिन शाहरुख खान के साथ मिलकर उन्होंने रोमांस की नई परिभाषा ही गढ़ दी। एक वक्त ऐसा था जब यश चोपड़ा और शाहरुख खान एक दूसरे के पर्याय बन गए थे। दोनों की दोस्ती की शुरुआत फिल्म 'डर' से शुरू हुई थी। फिल्म से जुड़ा एक रोचक किस्सा भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yash chopra birthday special here interesting story about darr film
डर - फोटो : screenshot from youtube/darr

फिल्म 'डर' में शाहरुख खान ने राहुल मेहरा का रोल निभाया था। हालांकि यश चोपड़ा फिल्म में शाहरुख खान को नहीं लेना चाहते थे। खबरों के मुताबिक उस वक्त इस रोल का ऑफर अजय देवगन को दिया गया था लेकिन डेट्स की कमी के चलते उन्होंने इसके लिए मना कर दिया। फिर आमिर खान से इसके लिए बात की गई तो उन्होंने भी इसमें रुचि नहीं दिखाई। निगेटिव किरदार होने की वजह से भी कोई इसे करना नहीं चाहता था। अजय देवगन और आमिर के मना करने के बाद आखिर में ये रोल शाहरुख के पास आया।

विज्ञापन
Yash chopra birthday special here interesting story about darr film
यश चोपड़ा - फोटो : instagram/filmhistorypics

‘डर’ में हीरो का रोल सनी देओल ने निभाया था लेकिन रिलीज होने पर शाहरुख का किरदार ज्यादा मशहूर हो गया। फिल्म ने शाहरुख को रातों रात स्टार बना दिया। इस फिल्म के बाद शाहरुख और सनी देओल ने कभी दोबारा काम नहीं किया। सनी देओल ने एक इंटरव्यू में नाराजगी जताते हुए कहा था कि 'फिल्म में विलेन को हीरो से ज्यादा दमदार तरीके से पेश किया गया। जब मुझे पता चला कि फिल्म का अंत कुछ ऐसा होना है तो मैं हैरान रह गया।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed