फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushant Case: बॉलीवुड के बाद अब ड्रग्स मामले में आया इन दो टीवी सितारों का नाम, NCB ने शुरू की पूछताछ

Wed, 23 Sep 2020 04:02 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 23 Sep 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Tv actress Abigail Pande and Sanam Johar have reached the NCB office for investigation in the drug case
अबीगैल पांडे, सनम - फोटो : instagram: sanamjohar

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स का एंगल हर दिन नया मोड़ लेता जा रहा है। इस मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान सहित कई फिल्मी हस्तियों के नाम सामने आ गए हैं। अब इस मामले में दो टीवी सितारों के नाम भी सामने आए हैं। जिससे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) पूछताछ कर रहा है। 

Sushant Singh Rajput death case Tv actress Abigail Pande and Sanam Johar have reached the NCB office for investigation in the drug case
अबीगैल पांडे, सनम - फोटो : instagram: sanamjohar

मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार ड्रग्स मामले में एनसीबी ने अबीगैल पांडे और सनम को समन भेजा है। बुधवार को एनसीबी ने इन दोनों को पूछताछ के लिए दफ्तर भी बुलाया है। यह दोनों डांस रियलिटी शो नच बलिए का भी हिस्सा रह चुकी हैं। जबकि अबीगैल जैन छोटे पर्दे के कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। अबीगैल जैन और सनम से यह पूछताछ ड्रग पेडलिंग के आरोपी अनुज केशवानी और राहिल द्वारा द्वारा खुलासा करने के बाद की है। 

Sushant Singh Rajput death case Tv actress Abigail Pande and Sanam Johar have reached the NCB office for investigation in the drug case
अबीगैल पांडे - फोटो : instagram: abigail_pande

सूत्रों की मानें तो अनुज केशवानी और राहिल ने एनसीबी के साथ पूछताछ के दौरान दो टीवी अभिनेत्रियों के नाम लिए हैं। इस सिलसिले में एनसीबी की एक टीम ने बुधवार को अबीगैल जैन और सनम के घर रेड की थी। खबर के मुताबिक कई घंटों चली उस रेड में एनसीबी के हाथ क्या सबूत मिले हैं, यह अभी सामने नहीं आया है। लेकिन दोनों का एनसीबी दफ्तर पहुंचना दिखाता है कि उन से कई तरह के सवाल पूछे जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Tv actress Abigail Pande and Sanam Johar have reached the NCB office for investigation in the drug case
मधु मंटेना वर्मा - फोटो : Facebook: @madmantena

गौरतलब है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले ने ड्रग्स का एंगल ले लिया है। अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक को गिरफ्तार करने के बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े और भी कई लोगों से नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की पूछताछ जारी है। बहुत से लोगों ने बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों के नाम का खुलासा किया है। जिसमें दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, नम्रता शिरोडकर सहित और भी कई नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Tv actress Abigail Pande and Sanam Johar have reached the NCB office for investigation in the drug case
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इनके अलावा फिल्म 'उड़ता पंजाब' के निर्माता मधु मंटेना वर्मा का नाम भी ड्रग्स के लेनदेन में सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बात का खुलासा सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व टैलेंट मैनेजर जया साहा की चैट सामने आने के बाद हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हाल ही में एनसीबी को जया साहा की एक चैट मिली है। यह 22 जून 2020 को चैट थी। इस चैट में वह जया साहा से वीड की डिमांड कर रहे थे। मधु मंटेना वर्मा की इस मांग का जवाब देते हुए जया साहा चैट में कहती हैं, 'ठीक है वीड भिजवा दूंगी'।

पढ़ें: कंगना रणौत पर पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम की पत्नी ने साधा निशाना, अभिनेत्री के लिए कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed