फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूनम की मां ने शत्रुघ्न सिन्हा की तस्वीर देख कहा था गुंडा, शादी के 40 साल बाद देखिए WEDDING PHOTOS

Thu, 09 Jul 2020 03:49 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 09 Jul 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
Poonam Sinha Love Story With Shatrughan Sinha Wedding Anniversary
पूनम सिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : twitter

अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और एक्ट्रेस पूनम सिन्हा की आज मैरिज एनिवर्सिरी है। दोनों ने आज ही के दिन 1980 में शादी की थी। पूनम सिन्हा और शत्रुघ्न कपिल शर्मा की पहली मुलाकात पटना से मुंबई जाते हुए ट्रेन में हुई थी। तो चलिए आज हम आपको शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।


 

Poonam Sinha Love Story With Shatrughan Sinha Wedding Anniversary
पूनम सिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : twitter

पहली मुलाकात में ही शत्रुघ्न सिन्हा को पूनम भा गईं थीं लेकिन उस समय वह रीना रॉय को डेट कर रहे थे। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी लव स्टोरी के बारे में याद करते हुए बताया था 'मेरे बड़े भाई राम सिन्हा और डॉयरेक्टर एनएन सिप्पी उनकी ओर से रिश्ता लेकर पूनम के पास पहुंचे। पूनम की मां ने शादी का रिश्ता ठुकरा दिया, यही नहीं उन्होंने तो मेरी तस्वीर देखकर कहा कि लड़का तो गुंडे जैसा दिखता है। इसके चेहरे पर इतने निशान हैं। दूसरी ओर उनकी बेटी पूर्व मिस यंग इंडिया थीं और बेहद खूबसूरत थीं हालांकि बाद में दोनों के पैरेंट्स मान गए।' इन दोनों ने 9 जुलाई 1980 को शादी की थी।

Poonam Sinha Love Story With Shatrughan Sinha Wedding Anniversary
पूनम सिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : file photo

वहीं दूसरी तरफ रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा की पहली मुलाकात फिल्म 1972 में फिल्म 'मिलाप' के सेट पर हुई। कालीचरण फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि रीना से उनका रिश्ता 7 सालों तक चला। शादी के कई सालों बाद तक भी वो रीना राय से मिलते रहे थे। उनके जीवन पर आधारित किताब ‘एनिथिंग बट खामोश’ में इस बात का जिक्र भी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Poonam Sinha Love Story With Shatrughan Sinha Wedding Anniversary
पूनम सिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : file photo

एक अंग्रेजी पत्रिका के कवर लॉन्च के कार्यक्रम के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि उन्हें उनकी पत्नी पूनम ने दो बार रंगे हाथों पकड़ा है। शत्रुघ्न ने बताया कि पहली बार पकड़े जाने पर उनकी पत्नी पूनम ने उन्हें हल्की-फुल्की चेतावनी देकर छोड़ दिया था लेकिन वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। जब वो दूसरी बार अपनी पत्नी को धोखा देते पकड़े गए, तो उनकी पत्नी ने उन्हें अपने बच्चों के बारे में सोचने को कहा। इसके बाद वो बिल्कुल बदल गए।

विज्ञापन
Poonam Sinha Love Story With Shatrughan Sinha Wedding Anniversary
पूनम सिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : social media

पूनम सिन्हा आखिरी बार 'जोधा अकबर' फिल्म में नजर आई थीं। पूनम ने अपने करियर की शुरुआत 'जिगरी दोस्त' फिल्म से की थी जो कि साल 1968 में रिलीज हुई थी। इसके बाद 'आदमी और इंसान', 'आग और दाग', 'सबक', 'शैतान', 'दिल दीवाना', 'ड्रीम गर्ल', 'मित्र- माइ फ्रेंड' में भी नजर आईं। वहीं देव आनंद की फिल्म 'प्रेम पुजारी' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले शत्रुघ्न ने पारस (1971), दोस्त (1974), काला पत्थर (1979), दोस्ताना (1980) जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed