फिल्म इंडस्ट्री की एक और 'मां' रीता भादुड़ी का आज सुबह निधन हो गया । उन्हें काफी समय से किडनी की समस्या थी । खबरों की मानें तो वो 10 दिन से ICU में एडमिट थीं । आज सुबह यानी मंगलवार को उनके निधन की खबर को सीनियर एक्टर शिशिर शर्मा ने कंफर्म किया।
40 साल में कभी नहीं मिल पाया लीड हीरोइन का रोल, जया भादुड़ी की बहन कहने पर भड़की थीं रीता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रीता पिछले 4 दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव थीं । उन्होंने फिल्मों के अलावा दर्जनों टीवी सीरियल में भी काम किया । रीता ने 1968 में फिल्म 'तेरी तलाश में' से अपना डेब्यू किया था । इसके बाद उन्होंने 'जूली', 'अनुरोध', 'सावन को आने दो', 'गोपाल कृष्ण', 'आई मिलन की रात' जैसी फिल्मों में मुख्य किरदार निभाया ।
रीता ने 1973 में FTII से एक्टिंग की ट्रेनिंग ली थी । आदित्य पंचोली की पत्नी जरीना वाहब उनकी बैचमेट थीं । इन दिनों रीता टीवी के पॉपुलर सीरियल 'निमकी मुखिया' में इमरती देवी का किरदार निभा रही थीं । रीता हिंदी के अलावा गुजराती फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी एक्टिव थीं ।
Saddened by the loss of #RitaBhaduri . May your soul rest in peace. pic.twitter.com/DDIRsF9fXx
रीता के सरनेम की वजह से अकसर लोग उन्हें जया भादुड़ी की बहन समझ लेते थे । साल 2011 में हुए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, 'पिछली बार जब मैं जयपुर आई थी तो किसी ने मुझसे पूछा था कि क्या मैं जया भादुड़ी की बहन हूं? ये सुनकर मुझे बहुत गुस्सा आया था ।'
Deeply saddened to hear about the passes away of veteran actress #RitaBhaduri ji. May her soul rest in peace #RIP pic.twitter.com/UFHsLTmGkW