{"_id":"5a6457f34f1c1b6b268b5b03","slug":"popular-chef-vikas-khanna-was-threatened-to-chop-his-fingers-by-owner-of-the-hotel","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शेफ विकास खन्ना की उंगलियां क्यों काटना चाहता था होटल मालिक, सुनते ही चौंके शाहरुख","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शेफ विकास खन्ना की उंगलियां क्यों काटना चाहता था होटल मालिक, सुनते ही चौंके शाहरुख
Sun, 21 Jan 2018 03:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 21 Jan 2018 03:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गलैमर इंडस्ट्री के मशहूर शेफ विकास खन्ना ने हाल ही में अपने से जुड़ी एक बड़ी घटना का खुलासा किया है जिसके बारे में सुन शाहरुख खान भी सहम गए। स्टार प्लस चैनल पर आने वाले शो 'टेड टॉक्स इंडिया नई सोच' के नए एपिसोड में मशहूर शेफ विकास खन्ना नजर आएंगे। शो के होस्ट शाहरुख खान के साथ विकास ने अपने करियर से जुड़ी काफी बातें शेयर कीं। इस शो के दौरान उन्होंने बताया कि कैसे उनके बलोने के लहजे की वजह से उनका मजाक बनाया जाता था।
टॉक शो में पहुंचे विकास खन्ना ने अपने करियर के बुरे दौर का खुलासा किया जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। उन्होंने बताया कि साल 2001 में वह जहां काम करते थे उस होटल का मालिक उन्हें हर तरह से निचा दिखाने की कोशिश करता था। वह कहता था कि विकास किसी भी काम के लायक नहीं है। वह हमेशा विकास को डराते थे। सिर्फ इतना ही नहीं उसका अपमान करते थे और मेरे बोलने के लहजे पर भी मजाक उड़ाते थे।
3 of 4
विकास ने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि एक दिन बस मजे के लिए उसके मालिक ने विकास की कॉफी में थूक दिया और हर कोई उस पर हंसने लगा। कुछ दिनों के बाद उसने गहरे नशे की हालत में विकास क उंगलियों को काटने के लिए एक बड़ा चाकू भी उठा लिया था। उसी दिन विकास उस जगह से भाग गया और उसे एहसास हुआ कि उसका संघर्ष इतना आसान नहीं होने वाला है।
उन्होंने बताया कि जब वह कम उम्र के थे तब उनके पैर पर पोलियो का असर था। डॉक्टर हार मान चुके थे और उन्होंने परिवार से कहा कि वह कभी सही से चल नहीं पाएंगे लेकिन उनके परिवार ने कभी हार नहीं मानी और वह लोग उसे अमृतसर से दिल्ली सर्जरी के लिए ले गए। शो का यह एपिसोड स्टार प्लस पर रविवार रात को प्रसारित होगा। आपको बता दें विकास स्टार प्लस के कुकिंग रिएलिटी शो मास्टर शेफ इंडिया सीजन 2, 3, 4, 5 और जूनियर मास्टर शेफ को भी जज कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।