{"_id":"5d8b214d8ebc3e93d10095c0","slug":"popular-comedian-venu-madhav-is-no-more-he-was-only-39","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पॉपुलर कॉमेडियन वेणु माधव का 39 साल की उम्र में निधन, लिवर और किडनी की समस्या से थे परेशान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पॉपुलर कॉमेडियन वेणु माधव का 39 साल की उम्र में निधन, लिवर और किडनी की समस्या से थे परेशान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 25 Sep 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
#RIPVenuMadhav
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ फिल्मों के मशहूर कॉमेडियन वेणु माधव का निधन हो गया है। स्थानीय टीवी चैनल स्टार मां के मुताबिक वेणु ने आज दोपहर 12.20 पर अंतिम सांस ली। उनके परिवार और डॉक्टर्स ने इस खबर की पुष्टि की है। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
Trending Videos
वेणु माधव
- फोटो : social media
बता दें वेणु को सिकंदराबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। डॉक्टर्स की तमाम कोशिशों के बाद भी कॉमेडियन को बचाया नहीं जा सका।माधव लंबे समय से लिवर और किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। बता दें वह सिर्फ 39 साल के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
वेणु माधव
- फोटो : social media
17 सितंबर को समस्या ज्यादा होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। उसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन फिर मंगलवार को उनकी हालात ज्यादा खराब होने पर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स ने लिवर ट्रांसप्लांट करने की बात कही थी लेकिन अब ये दुखद खबर सामने आ रही है।
Talented Artist & Popular Comedian #Venumadhav is no more!#RIPVenuMadhav 🙏 pic.twitter.com/6PuEqXlbMB
— Telugu FilmNagar (@telugufilmnagar) September 25, 2019
वेणु माधव
- फोटो : Twitter
वेणु माधव को आखिरी बार फिल्म Dr.Paramanandaiah Students में देखा गया था। तेलुगू सिनेमा के बेहतरीन कॉमेडियन में गिने जाने वाले वेणु फिल्मों की जान कहे जाते हैं। वेणु अभी 39 साल के ही हैं। उनके दो बच्चे हैं। उन्होंने हंगामा, आर्या, दिल जैसी फिल्मों में काम किया है।
ये भी पढ़ें- कॉमेडियन वेणु माधव के निधन से शोक में डूबी साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ट्वीट कर दे रहे श्रद्धांजलि

कमेंट
कमेंट X