सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

'सांड की आंख': नीना गुप्ता ने कहा था- हमारी उम्र के रोल तो हमें दे दो, अब तापसी पन्नू ने दिया जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 25 Sep 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
taapsee pannu reply on neena gupta comment about film saand ki aankh role
saand ki aankh - फोटो : social media
तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर अभिनीत सांड की आंख का ट्रेलर सोमवार को रिलीज हुआ। फिल्म में दोनों अभिनेत्रियां बुजुर्ग शार्प शूटर प्रकाशी तोमर और चंद्रो तोमर के किरदार में हैं। जिन्होंने 60 साल की उम्र के बाद शूटिंग की प्रैक्टिस शुरू की और पूरी दुनिया में नाम कमाया। फिल्म का ट्रेलर जैसे ही सामने आया एक्ट्रेस से लेकर फिल्ममेकर्स को बधाइयां मिलनी शुरू हो गईं। इसी बीच अभिनेत्री नीना गुप्ता ने सोशल मीडिया पर ऐसा कमेंट कर दिया जिससे माहौल थो़ड़ा गर्म हो गया। 
Trending Videos
taapsee pannu reply on neena gupta comment about film saand ki aankh role
नीना गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद एक एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, 'मुझे भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू पंसद हैं लेकिन मुझे लगता है कि इन रोल्स के लिए उम्रदराज एक्ट्रेसेस को लिया जाना चाहिए था। क्या सांड की आंख में आप इन भूमिकाओं के लिए नीना गुप्ता, शबाना आजमी और जया बच्चन के बारे में सोच सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
taapsee pannu reply on neena gupta comment about film saand ki aankh role
नीना गुप्ता - फोटो : instagram
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नीना गुप्ता ने ट्वीट किया, 'हां मैं इसके बारे में सोच रही थी, हमारी उम्र के रोल तो कम से कम हमसे करा लो भाई।' गौरतलब है कि नीना गुप्ता ने पिछले साल आई फिल्म 'बधाई हो' में आयुष्मान की मां का किरदार निभाया था जिसके लिए उनकी काफी प्रशंसा की गई थी। वहीं सोनी राजदान ने भी नीना गुप्ता का साथ दिया। 



 
taapsee pannu reply on neena gupta comment about film saand ki aankh role
soni razdan and mahesh bhatt - फोटो : instagram
उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मुझे इन दोनों एक्टर्स से प्यार है, लेकिन ऐसा क्यों किया जाता है? मुझे लगता है कि बॉक्स ऑफिस सबके लिए बराबर है, लेकिन फिर 60 साल के बुजुर्गों पर फिल्म क्यों बनाई जाती है अगर आप असली उम्रदराज एक्टर को कास्ट नहीं कर सकते?” तापसी पन्नू ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। 



 
विज्ञापन
taapsee pannu reply on neena gupta comment about film saand ki aankh role
taapsee pannu - फोटो : Social Media
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'फिल्म सारांश में 20 साल के अनुपम खेर ने एक बूढ़े आदमी का किरदार निभाया था। शुभ मंगल ज्यादा सावधान में आयुष्मान गे मैन का किरदार निभा रहे हैं। क्या इनसे सवाल पूछा गया?क्या ये सारे सवाल सिर्फ हमारे लिए हैं? हालांकि इस ट्वीट के बाद नीना गुप्ता ने मुद्दे को शांत करते हुए लिखा, 'मुझे ट्रेलर पसंद आया और मैं दोनों अभिनेत्रियों का सम्मान करती हूं। चलो, फिल्म के लिए शुभकामनाएं अनुराग कश्यप को भी जिन पर मुझे बहुत फक्र है । चलो, अपना टाइम आएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed