फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कॉमेडियन वेणु माधव अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक होने पर डॉक्टर्स ने लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा

Wed, 25 Sep 2019 12:44 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 25 Sep 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
Telugu film comedian Venu Madhav admitted to a hospital and he is on life support system
वेणु माधव - फोटो : Twitter

साउथ फिल्मों के मशहूर कॉमेडियन वेणु माधव अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब है। डॉक्टर्स की टीम उनके इलाज में जुटी है लेकिन बताया जा रहा है कि उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। वेणु सिकंदराबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं।

Telugu film comedian Venu Madhav admitted to a hospital and he is on life support system
वेणु माधव - फोटो : social media

बता दें माधव लंबे समय से लिवर और किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं। 17 सितंबर को समस्या ज्यादा होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। उसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन फिर मंगलवार को उनकी हालात ज्यादा खराब होने पर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स ने लिवर ट्रांसप्लांट करने की बात कही है।

Telugu film comedian Venu Madhav admitted to a hospital and he is on life support system
वेणु माधव - फोटो : social media

बता दें इस बीच सोशल मीडिया पर कॉमेडियन के निधन की खबर वायरल हो रही है। हालांकि आपको बता दें इस खबर में जरा भी सच्चाई नहीं है। कॉमेडियन की हालात बेशक नाजुक है लेकिन डॉक्टर पूरी कोशिश कर रहे हैं। कॉमेडियन के निधन की खबर सुन उनके फैंस भी परेशान हो गए। हालांकि परिवार और करीबियों ने इस खबर का खंडन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Telugu film comedian Venu Madhav admitted to a hospital and he is on life support system
वेणु माधव - फोटो : social media

वेणु माधव को आखिरी बार फिल्म Dr.Paramanandaiah Students में देखा गया था। तेलुगू सिनेमा के बेहतरीन कॉमेडियन में गिने जाने वाले वेणु फिल्मों की जान कहे जाते हैं। वेणु अभी 39 साल के ही हैं। उनके दो बच्चे हैं। उन्होंने हंगामा, आर्या, दिल जैसी फिल्मों में काम किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed