{"_id":"5d8b10448ebc3e93de124c6d","slug":"priyanka-chopra-talk-first-time-about-tiff-with-salman-khan-for-film-bharat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान से विवाद पर पहली बार बोलीं प्रियंका चोपड़ा, 'मैं निक के साथ उनके घर गई थी और...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान से विवाद पर पहली बार बोलीं प्रियंका चोपड़ा, 'मैं निक के साथ उनके घर गई थी और...'
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' का प्रमोशन कर रही हैं । फिल्म का ट्रेलर कुछ दिन पहले रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया । इस फिल्म के लिए प्रियंका ने सलमान खान की 'भारत' छोड़ दी थी । प्रियंका के जाने के बाद सलमान ने कटरीना को इस फिल्म में कास्ट कर लिया। सलमान ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान प्रियंका के खिलाफ काफी कुछ कहा ।
2 of 5
Salman Khan, Katrina and Priyanka
- फोटो : twitter
अब पहली बार प्रियंका ने सलमान से विवाद पर बयान दिया है । मुंबई मिरर से बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि उन्हें सलमान से कोई दिक्कत नहीं हैं । प्रियंका ने सलमान को एक अच्छा इंसान भी बताया । प्रियंका कहती हैं, 'अगर मुझे किसी भी चीज पर प्रतिक्रिया देनी होती, तो मैं दे देती ।'
3 of 5
Salman Khan, Priyanka Chopra
- फोटो : social media
'सलमान कमाल के व्यक्ति हैं । मैंने हमेशा उनकी प्रशंसा की है । वो मेरे और निक के रिसेप्शन में शामिल हुए थे, हम उनके घर गये थे, मैं उनकी बहन (अर्पिता खान) के बेहद करीब हूं । हमारे बीच ऐसा कोई इश्यू नहीं है ।' बता दें कि प्रियंका अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए माधुरी दीक्षित के रियलिटी शो 'डांस दीवाने' के फिनाले में पहुंचेंगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Priyanka Chopra
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इसी शो के फिनाले में सलमान खान की भी एंट्री होगी । वो बिग बॉस 13 के प्रमोशन के लिए जाएंगे । एक ही मंच पर होने के बावजूद सलमान और प्रियंका मिलेंगे या नहीं, इस बारे में अभी जानकारी नहीं है । प्रियंका की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' को शोनाली बोस ने डायरेक्ट किया है । फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी नजर आएंगी ।
ये फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है । इसके अलावा प्रियंका ने हाल ही में 'द व्हाइट टाइगर' नाम की वेब सीरीज साइन की है । इस सीरीज में वो राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी । प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सीरीज की टीम के साथ पहले दिन से जुड़ा एक छोटा वीडियो शेयर किया था ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।