{"_id":"5d8b024b8ebc3e93a8446606","slug":"ranveer-singh-share-his-childhood-photo-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ड्रैक्युला बन डरा रहे इस बच्चे को पहचान पाए आप?, आज है बॉलीवुड का बड़ा स्टार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ड्रैक्युला बन डरा रहे इस बच्चे को पहचान पाए आप?, आज है बॉलीवुड का बड़ा स्टार
Wed, 25 Sep 2019 11:29 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 25 Sep 2019 11:29 AM IST
विज्ञापन
ranveer singh
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणवीर सिंह अपनी फिल्मों के अलावा अलग अंदाज और पहनावे के चलते भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं । साथ ही वो सोशल मीडिया पर भी अतरंगी तस्वीरें शेयर कर फैंस को चौंकाते रहते हैं । हाल ही में रणवीर ने अपनी एक ड्रैक्युला पोज में फोटो शेयर की है । इसमें वो दो बड़े नकली दांत लगाकर किसी को डराते नजर आ रहे हैं ।
ranveer singh
- फोटो : social media
रणवीर की इस तस्वीर को देखकर साफ जाहिर है कि वो बचपन से ही शरारती रहे हैं । फैंस रणवीर की इस फोटो को बहुत पसंद कर रहे हैं । अब तक इस फोटो को 7 लाख से ज्यादा फैंस लाइक कर चुके हैं । वहीं कुछ लोग कमेंट भी कर रहे हैं । एक यूजर ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'सिर्फ शक्ल बदली है, हरकतें नहीं।'
रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं एक अन्य ने कहा, 'मतलब कीड़ा बचपन से ही है'। बता दें कि रणवीर इन दिनों अपनी अगली फिल्म '83' की शूटिंग को लेकर व्यस्त चल रहे हैं, जो 1983 के वर्ल्डकप विनर टीम के कैप्टन कपिल देव पर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, कपिल देव का रोल निभाते नजर आएंगे ।
View this post on Instagram
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on
विज्ञापन
विज्ञापन
ranveer singh
- फोटो : instagram
वहीं दीपिका पादुकोण, कपिल देव की पत्नी रोमी देव की भूमिका में दिखेंगी। इस फिल्म को कबीर सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं । रणवीर सिंह के लिए हाल ही में बहुत बड़ी खुशखबरी आई थी । उनकी फिल्म 'गली बॉय' को भारत की तरफ से ऑस्कर 2020 के लिए भेजा गया है। फिल्म में आलिया भट्ट भी थीं । इसका निर्देशन जोया अख्तर ने किया है ।
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
इस पर खुशी जताते हुए रणवीर ने कहा था, 'गली बॉय ने सड़कों की आवाज को प्रतिध्वनित किया है। हमेशा की तरह, मैं हिंदी सिनेमा के झंडे को ऊंची उड़ान देने के लिए प्रयासरत रहूंगा। मैं इससे बहुत खुश हूं कि 'गली बॉय' की टीम द्वारा की गई मेहनत का उन्हें फल मिल रहा है। यह हमारी पूरी टीम के लिए गर्व का क्षण है। मुझे विशेष रूप से गर्व है और जोया के लिए खुश हूं।'
ऑस्कर में फिल्म 'गली ब्वॉय' की हुई एंट्री, सोशल मीडिया पर वायरल हुए मीम्स
ऑस्कर में फिल्म 'गली ब्वॉय' की हुई एंट्री, सोशल मीडिया पर वायरल हुए मीम्स