फिल्म इंशाल्लाह के बंद हो जाने के बाद से ही फिल्मी जगत और उसके सुल्तान यानी सलमान खान के फैंस दोनों ही सदमे में हैं। फिल्म इंशाल्लाह के बंद होने के बाद अब सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि ट्रेड एक्सपर्ट्स भी उनकी अगली फिल्म के अनुमान लगाए जा रहे हैं। इंशाल्लाह के बंद होने की खबर खुद सलमान खान ने ही दी है, पर अब जब यह फिल्म बंद हो गई तो अगले साल की ईद पर कौन सी फिल्म रिलीज होगी। यही सवाल सलमान के फैंस को बेसब्र कर रहा है।
अगले साल ईद पर रिलीज होगी सलमान की ये फिल्म, 'तेरे नाम' और 'वॉन्टेड' का किरदार फिर आएगा नजर
सभी को यकीन है कि इतने सालों से चली आ रही परंपरा सलमान ऐसे नहीं तोड़ेंगे लेकिन सूत्रों की मानें तो जल्द ही अगले साल की ईद को लेकर खुश खबरी आने वाली है। सूत्र बताते हैं कि अगले साल की ईद के लिए सलमान ने एक नई फिल्म साइन कर ली है। इस फिल्म का नाम राधे बताया जा रहा है।
यह खुलासा करते हुए सूत्र बताते हैं कि 'फिल्म दबंग के बाद सलमान खान की अगली फिल्म राधे ही है, जो अगले साल ईद पर रिलीज होगी। फिल्म दबंग 3 के 20 दिसंबर के रिलीज के बाद सलमान पूर्णत: इस फिल्म पर काम करना शुरू कर देंगे। वहीं फिल्म दबंग के खत्म होने के बाद फिल्म राधे के कुछ हिस्सों की शूटिंग वह दबंग की रिलीज से पहले ही खत्म कर लेंगे।' खास बात यह है कि सलमान की दबंग फ्रेंचाइजी का तीसरा अध्याय निर्देशित कर रहे प्रभुदेवा ही फिल्म राधे का निर्देशन करेंगे। अगले साल की ईद में सिर्फ 8 महीने बचे होने के कारण सलमान अब ताबड़तोड़ शूटिंग करने के लिए तैयार हो चुके हैं।
बात की जाए राधे नाम की, तो इस नाम और सलमान खान का पुराना रिश्ता है। निर्देशक सतीश कौशिक की साल 2003 में आई फिल्म राधे और 2009 में आई वॉन्टेड में सलमान के किरदार का नाम राधे ही था। फिल्म के नाम को लेकर सूत्र आगे बताते हैं कि 'जिस तरह प्रेम नाम सलमान के किरदारों के लिए काफी प्रचलित है वैसे ही राधे भी है। हालांकि फिल्म राधे और वॉन्टेड व तेरे नाम तीनों ही अलग कहानियां हैं, लेकिन उनकी पुरानी फिल्मों के किरदार राधे के हाव भाव इस फिल्म में भी लिए जाएंगे।
सूत्रों की मानें तो राधे को लेकर आधिकारिक घोषणा भी जल्द की जाएगी। वहीं बात की जाए फिल्म इंशाल्लाह के बंद होने के बाद की, तो इन दिनों संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट एक बायोपिक पर काम कर रहे हैं। इस बायोपिक का नाम गंगूबाई है, जो मुंबई के रेड लाइट एरिया में इसी नाम से जाने जानी वाली महिला पर आधारित है। इस फिल्म की घोषणा भी खुद सलमान ही करेंगे।
'इंशाअल्लाह' के बंद होने पर अब सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, भंसाली को लेकर कही ये बात
