फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीरियल्स के मशहूर थीम सॉन्ग: इन्हें सुनते ही सबकुछ छोड़ टीवी के आगे बैठ जाती थीं महिलाएं

Fri, 28 May 2021 09:09 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Fri, 28 May 2021 09:09 AM IST
विज्ञापन
Popular tv serials theme songs list including Kasautii Zindagi Kay Kumkum yeh rishta kya kehlata hai
टीवी धारावाहिक - फोटो : Social media

हमारे जीवन में संगीत का एक अलग ही महत्व है। फिल्मों का इतिहास लगभग सौ साल पुराना है, लेकिन संगीत का कई सौ वर्षों का पुराना इतिहास है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है भारतीय फिल्म और सीरियल। फिल्मों में तो गाने होते ही हैं, लेकिन सीरियल में भी संगीत का खास महत्व होता है।



धारावाहिकों में संगीत का खास महत्व
कहा जाता है कि संगीत किसी से किसी को जोड़ने के लिए सबसे बढ़िया माध्यम है। आज की तारीख में अनेकों चैनल पर दिन भर सीरियल प्रसारित होते हैं। घर-घर ये सीरियल दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। इन सीरियलों में गानों और म्यूजिक का भी इस्तेमाल किया जाता है।

खिंची चली आती थीं महिलाएं
सीरियल्स के कुछ गाने ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपने लाजवाब लिरिक्स और संगीत से दर्शकों के मन पर छाप छोड़ा है। एक समय ऐसा था कि इन गानों की आवाज सुनकर महिलाएं दौड़ी चली आती थीं। आज हम ऐसे ही कुछ धारावाहिकों की बात करेंगे।

Popular tv serials theme songs list including Kasautii Zindagi Kay Kumkum yeh rishta kya kehlata hai
'कसौटी जिंदगी की' - फोटो : Social media

कसौटी जिंदगी की

'कसौटी जिंदगी की' मशहूर धारावाहिकों में से एक है। एकता कपूर के इस सीरियल ने लोगों के बीच अलग पहचान बनाई थी। अनुराग और प्रेरणा जैसे किरदार काफी फेमस हुए थे। अनुराग और प्रेरणा के बीच प्रेम कहानी को दर्शाने वाला संगीत भी काफी हिट हुआ था। दर्शक इस गाने को भी काफी पसंद करते थे। इस गाने को बाबुल सुप्रियो और प्रिया भट्टाचार्य ने गाया था।

Popular tv serials theme songs list including Kasautii Zindagi Kay Kumkum yeh rishta kya kehlata hai
'कहानी घर घर की' - फोटो : Social media

कहानी घर घर की

इस सीरियल का गाना जब बजना शुरू होता तो घर की महिलाएं धारावाहिक देखने के लिए इकठ्ठा हो जाती थीं। एकता कपूर के इस सीरियल को न सिर्फ लोगों ने पसंद किया बल्कि इसके टाइटल ट्रैक को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसे भी प्रिया भट्टाचार्य ने गाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Popular tv serials theme songs list including Kasautii Zindagi Kay Kumkum yeh rishta kya kehlata hai
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' - फोटो : Social media

क्योंकि सास भी कभी बहू थी

तुलसी को घर-घर तक पहचान दिलाने वाले इस सीरियल ने कई सालों तक लोगों दिलों दिमाग पर राज किया। सीरियल की तरह इसका टाइटल ट्रैक भी उस समय काफी लोकप्रिय हुआ था। इस सीरियल में तुलसी का किरदार वर्तमान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने निभाया था। इसे भी प्रिया भट्टाचार्य ने गाया था।

विज्ञापन
Popular tv serials theme songs list including Kasautii Zindagi Kay Kumkum yeh rishta kya kehlata hai
कुमकुम- एक प्यारा सा बंधन - फोटो : Social media

कुमकुम- एक प्यारा सा बंधन

दोपहर के समय का सबसे लोकप्रिय शो 'कुमकुम' हुआ करता था। महिलाएं घर का सारा काम खत्म कर इस सीरियल का आनंद उठाती थीं। इस सीरियल ने भी कई सालों तक दर्शकों के दिल पर राज किया। इसका टाइटल ट्रैक महिलाओं को बेहद पसंद था। इस गाने को पामेला जैन और सोनू निगम ने गाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed