फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raj Kundra Case: राज कुंद्रा मुख्य आरोपी, करोड़ों रुपये कमाने की जानकारी, जानें मुंबई पुलिस की चार्जशीट में लिखी हर बात

Thu, 16 Sep 2021 09:06 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Thu, 16 Sep 2021 09:06 AM IST
विज्ञापन
Porn film case: 1500-page supplementary charge sheet filed against Raj Kundra
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई पुलिस ने बिजनेसमैन और शिल्पा शेट्टी के 45 वर्षीय पति राज कुंद्रा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस ने अश्लील फिल्मों के निर्माण और ऐप के जरिए प्रदर्शन के मामले में राज के खिलाफ ये चार्जशीट दाखिल की है। पुलिस ने इन आरोपों में राज कुंद्रा को जुलाई में गिरफ्तार किया था। 


मुंबई की क्राइम ब्रांच टीम ने मजिस्ट्रेट अदालत के सामने राज कुंद्रा और उनके सहयोगी रायन थोर्प के खिलाफ जो चार्जशीट दाखिल की है, वो 1500 पन्नों की है। राज कुंद्रा और थोर्प अभी न्यायिक हिरासत में बंद हैं। दोनों को क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था। बता दें कि क्राइम ब्रांच ने इस केस में अप्रैल महीने में 9 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। वहीं पॉर्नोग्राफी मामले में अब तक कई एक्ट्रेस से पूछताछ की जा चुकी हैं। वहीं कई एक्ट्रेस कुंद्रा पर गंभीर आरोप लगाती नजर आ चुकी हैं।
Porn film case: 1500-page supplementary charge sheet filed against Raj Kundra
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
कुंद्रा के अंधेरी वाले ऑफिस पर पड़ा था छापा
पोर्न फिल्में बनाने वाले रैकेट और उसके मास्टरमाइंड का पता लगाने के लिए क्राइम ब्रांच ने कई गवाहों के बयानों को दर्ज किया था। इसके आधार पर राज कुंद्रा के अंधेरी (वेस्ट) वाले ऑफिस पर छापा मारा गया था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, फिल्में स्टोर रखने वाली डिवाइस और अश्लील फिल्मों से संबंधित क्लिप्स को भी जब्त किया था। इन्हीं सबूतों के आधार पर कुंद्रा के आईटी हेड थोर्प को भी 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। 
Porn film case: 1500-page supplementary charge sheet filed against Raj Kundra
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
चार्जशीट में दूसरे आरोपियों के नाम
मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने अपने चार्जशीट में दो और वांटेड अपराधियों के नाम शामिल किए हैं। इसमें पहला नाम यश ठाकुर उर्फ अरविंद श्रीवास्तव का है, जो रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगापुर में रह रहा है। और दूसरा नाम राज कुंद्रा के बहनोई का प्रदीप बख्शी का है। प्रदीप अभी लंदन में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Porn film case: 1500-page supplementary charge sheet filed against Raj Kundra
राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस की चार्जशीट के आधार पर यश ठाकुर का नाम एक अन्य आरोपी तनवीर हाशमी से हुई पूछताछ के दौरान सामने आया है। यश पर अश्लील सामग्री उपलब्ध कराने का आरोप है। पुलिस को ठाकुर और हाशमी के बीच बैंक ट्रांजेक्शन की जानकारी भी मिली है।
विज्ञापन
Porn film case: 1500-page supplementary charge sheet filed against Raj Kundra
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा - फोटो : अमर उजाला मुंबई
1.17 करोड़ की कमाई
अभी तक की पुलिस जांच में सामने आया है कि इन फिल्मों के व्यापार के जरिए ग्राहकों से कथित तौर पर 1.17 करोड़ रुपये की कमाई की है इन अश्लील फिल्मों को हॉटशॉट्स ऐप के जरिए दर्शकों तक पहुंचाया जाता था। ये कमाई अगस्त 2020 से लेकर दिसंबर 2020 तक की बताई जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed