फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Death Anniversary: जीनत के साथ मारपीट करते थे उनके पति मजहर खान, इस वजह से तलाक से पहले दुनिया को कह गए अलविदा

Thu, 16 Sep 2021 08:59 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Thu, 16 Sep 2021 08:59 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress Zeenat Aman Love Story With mazhar khan
जीनत अमान के पति मजहर - फोटो : social media

70 के दशक में बॉलीवुड अभिनेता मजहर खान ने कई बड़ी फिल्मों से नाम कमाया था। लेकिन उन्हें असली पहचान  फिल्म ‘शान’ के मशहूर गाने अब्बदुल है मेरा नाम सबकी खबर रखता हूं से मिली। मजहर खान ने अपने करियर की शुरुआत 1979 में आई फिल्म ‘संपर्क’ से की थी। लेकिन फिल्मों से ज्यादा वह अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में रहते थे। दरअसल, उनकी शादी उस वक्त की सबसे बड़ी अदाकारा जीनत अमान से हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात 'शान' फिल्म में ही हुई थी। दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। इस शादी को खूब लाइमलाइट मिली। लेकिन जीनत को नहीं पता था कि उन्हें इस शादी में अभी बहुत कुछ देखना है। जीनत की जिंदगी में एक वक्त ऐसा आ गया था जब वह अपनी शादी से बेहद परेशान थी। शादी के कुछ सालों बाद ही दोनों का तलाह होने जा रहा था। लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि तलाक से पहले मजहर खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया। जानिए जीनत और मजहर की जिंदगी से जुड़ा ये किस्सा।

Bollywood Actress Zeenat Aman Love Story With mazhar khan
जीनत अमान के पति मजहर - फोटो : social media

परिवार के खिलाफ शादी
जीनत अमान ने उनके परिवार के खिलाफ जाकर एक्टर मजहर खान से शादी की थी। शुरुआत में सब सही चल रहा था। दोनों की शादी मीडिया में उन दिनों सुर्खियों में रहती थी। लेकिन बाद में दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगे। आलम ये था की मजहर जीनत के साथ हाथापाई तक करने लगे थे।

Bollywood Actress Zeenat Aman Love Story With mazhar khan
जीनत अमान के पति मजहर - फोटो : social media

नहीं चाहते थे जीनत करें काम
शादी के बाद जीनत और मजहर के दो बच्चे हुए लेकिन इसके बावजूह मजहर के बर्ताव में कोई बदलाव नहीं आ रहा था। दरअसल, मजहर चाहते थे कि जीनत बॉलीवुड को छोड़ दें और घर के काम संभाले। लेकिन जीनत ने उनसे साफ मना कर दिया। जिसके बाद दोनों के बीच खूब मारपीट होने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress Zeenat Aman Love Story With mazhar khan
जीनत अमान के पति मजहर - फोटो : Twitter- @BombayBasanti

तलाक से पहले मजहर ने दुनिया को कहा अलविदा
जीनत उस जमाने की टॉप एक्ट्रेस थी , जबकि मजहर को फिल्मों में छोटे मोटे रोल कर कर ही काम चलाना पड़ता था। जीनत लगातार अपने पति के व्यवहार से परेशान हो गईं थीं। ऐसे में उन्होंने अपनी 12 साल की शादी को तोड़ने का फैसला कर लिया। लेकिन तलाक होने से पहले ही जीनत के पति ने दुनिया को अलविदा कह दिया। दरअसल, मजहर का निधन 16 सितंबर 1998 को किडनी खराब होने के कारण हो गया था।

विज्ञापन
Bollywood Actress Zeenat Aman Love Story With mazhar khan
जीनत अमान, मजहर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जीनत आज भी अपने बच्चों के साथ मुंबई में रहती हैं। जीनत आज भी कई बॉलीवुड पार्टी और इवेंट में नजर आती रहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed