फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब: जवां रहने को सांप का खून पीते हैं अनिल कपूर? यूजर्स बोले- ब्रह्मा जी से मिला है वरदान

Thu, 16 Sep 2021 12:29 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Thu, 16 Sep 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
anil kapoor gave epic reaction to trolls who says he drinks snake blood to stay young
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अनिल कपूर 64 साल के हो चुके हैं लेकिन आज भी वो अपनी फिटनेस और झकास अंदाज से अच्छे-अच्छे युवा सितारों को मात देते हैं। अनिल कपूर बॉलीवुड के वो अभिनेता हैं जिन्हें देखने के बाद ये कहना बिलकुल गलत नहीं होगा कि बढ़ते समय के साथ उनकी उम्र घट रही हैं। हर कोई यही जानना चाहता है कि इतनी उम्र में भी अनिल कपूर खुद को चुस्त-दुरुस्त कैसे रखते हैं और 64 साल की उम्र में भी उनके इतना युवा दिखने का क्या राज है। कई तो ऐसे भी हैं जो अनिल कपूर पर कही गई किसी भी बात को मान लेते हैं।  



सोशल मीडिया पर अनिल कपूर पर बोली गईं ये बाते

आज के समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बहुत पावरफुल हो चुका है। ऐसे में हर कोई सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त करता है। हाल ही में अरबाज खान के टॉक शो पर अनिल कपूर खास मेहमान बनकर पहुंचे थे। जहां अरबाज ने उन्हें कहा कि लोग उनके युवा रहने के राज के बारे में जानना चाहते हैं और इसके साथ ही वो लोग अनिल कपूर के इस उम्र में भी इतने युवा दिखने पर अपनी अलग-अलग राय दे रहे हैं।

anil kapoor gave epic reaction to trolls who says he drinks snake blood to stay young
अनिल कपूर - फोटो : Instagram

प्लास्टिक सर्जन को रखते हैं साथ

अनिल कपूर ने अरबाज खान से बातचीत के दौरान कई ट्रोलर्स को मजेदार जवाब दिए। जो लोग सोशल मीडिया पर ये कहते थे कि अनिल कपूर युवा दिखने के लिए अपने प्लास्टिक सर्जन को साथ रखते हैं और साथ ही वो सांप का खून भी पीते हैं। लोग यहीं पर नहीं रुके। अरबाज ने अनिल कपूर को वो वीडियो भी दिखाया जिसमें एक शख्स ये कहते हुए नजर आ रहा है कि अनिल कपूर को ब्रहम्मा जी का वरदान है।

anil kapoor gave epic reaction to trolls who says he drinks snake blood to stay young
अनिल कपूर - फोटो : Instagram

अनिल कपूर ने कहा मैं बहुत खुशनसीब हूं

लोगों द्वारा ये सवाल पूछे जाने पर अनिल कपूर ने अरबाज खान से कहा ये सवाल वाकई दर्शकों की तरफ से हैं या फिर आपने पैसे देकर लोगों से बुलवाया है। अनिल ने कहा, ‘वो कहावत है देने वाले ने बहुत दिया आंचल में नहीं समाए। मुझे निजी, प्रोफेशनल, आर्थिक रूप से ऊपर वाले ने बहुत कुछ दिया है और यही मदद करता है कि आप कैसे नजर आते हैं। हर किसी की जिंदगी में वो समय आता है जब वो उतार-चढ़ाव से गुजरता है। मैं बहुत खुशनसीब हूं’।

विज्ञापन
विज्ञापन
anil kapoor gave epic reaction to trolls who says he drinks snake blood to stay young
अनिल कपूर - फोटो : Insatagram- @anilskapoor

अनिल कपूर ने कहा मुंडन करवा कर आया हूं  

इतना ही नहीं अनिल कपूर इस दौरान ये कहते हुए भी नजर आए कि वो शो में आने से पहले मुंडन करवा के आए हैं और उनका ट्रांसप्लांट चल रहा है। जिन्हें भी बाल चाहिए वो आकर ले जाएं। बता दें कि लोग अनिल कपूर को अक्सर उनके बालों के लिए ट्रोल करते हैं। जिसका जवाब अनिल कपूर काफी झककास अंदाज में देते हुए नजर आए।

विज्ञापन
anil kapoor gave epic reaction to trolls who says he drinks snake blood to stay young
अनिल कपूर - फोटो : Twitter

3 बच्चों के हैं पिता

बता दें कि अनिल कपूर तीन बच्चों रिया कपूर, सोनम कपूर और हर्षवर्धन कपूर के पिता है। इसके अलावा वो अर्जुन कपूर और जान्हवी कपूर के भी चाचा हैं। अनिल कपूर अर्जुन कपूर को प्यार से चाचा बुलाते हैं। आगामी फिल्मों की बात करें तो अनिल कपूर जल्द ही 'जुग-जुग जियो' में नजर आने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed