फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीर: ऋतिक रोशन के घर की दीवार पर दिखी सीलन तो लोगों ने ले लिए मजे, अभिनेता ने दी ये प्रतिक्रिया

Wed, 15 Sep 2021 11:47 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 15 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Hrithik roshan gave funny reply to users who made fun of seelan in his home
ऋतिक रोशन - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के ज्यादातर सितारे सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। ये सितारे फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। इसके साथ ही वो अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज भी पोस्ट करते हैं जो फैंस को काफी पसंद आती हैं। हालांकि अगर तस्वीर में थोड़ी सी भी बात यूजर्स को अलग दिख जाए तो फिर वो अपने ही सितारे को ट्रोल करने से भी पीछे नहीं हटते हैं। अब हाल ही में कुछ ऐसा ही बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ हो गया।



ऋतिक के घर पर दिखी सीलन तो लोगों ने उड़ाया मजाक

ऋतिक ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की जिसमें वो मीरर सेल्फी ले रहे थे और साथ ही उनकी मां भी बालकनी में खड़ी थी। इसके साथ ही अभिनेता ने तस्वीर साझा कर फैंस से कहा कि वो अपनी मां को गले लगाएं। इस प्यारी सी तस्वीर को अपने फैंस संग साझा कर ऋतिक प्यार बढ़ाना चाहते थे लेकिन यूजर्स को उनके पोस्ट में कुछ ऐसा दिख गया कि वो उस पर ही सवाल करने लगे। 

Hrithik roshan gave funny reply to users who made fun of seelan in his home
ऋतिक रोशन - फोटो : Instagram

ऋतिक ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'मां के साथ लेजी ब्रेकफास्ट डेट पर। ये गुड मॉर्निंग है। बुधवार को इतवार जैसा महसूस हो रहा। अब जाओ और अपनी मां से गले मिलो'। ऋतिक के इस प्यारे से पोस्ट पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक ने प्यार लुटाया। हालांकि कुछ यूजर्स की नजर ऋतिक के घर की सीलन पर चली गई और इसे लेकर लोग मजाक बनाने लगे।

Hrithik roshan gave funny reply to users who made fun of seelan in his home
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

एक शख्स ने लिखा, '' गौर से देखिए ऋतिक रोशन के घर पर सीलन'। वहीं एक ने लिखा, 'ऋतिक सर मेरा 2बीएचके का फ्लैट ले लो, उसमें सीलन नही है'। ऐसे कई यूजर्स ने सीलन को लेकर काफी कमेंट किए। हालांकि ऋतिक भी कहां शांत रहने वाले थे। उन्होंने यूजर्स के कमेंट पर जवाब देते हुए लिखा, 'फिलहाल घर भी रेंट पर है। अपना घर ले रहा हूं बहुत जल्द'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik roshan gave funny reply to users who made fun of seelan in his home
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ऋतिक सिर्फ इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने एक और यूजर को जवाब देते हुए लिखा, 'अगर सीलन नही होगा तो सीलन को ठीक करने का मजा कैसे आएगा'। फैंस को ऋतिक का ये सकारात्मक नजरिया भी काफी पसंद आया। उनके कमेंट्स पर भी फैंस ने खूब प्यार बरसाया। 

विज्ञापन
Hrithik roshan gave funny reply to users who made fun of seelan in his home
ऋतिक रोशन - फोटो : instagram/hrithikroshan

दरअसल यूजर्स को सबसे ज्यादा मजा इस बात पर आ गया कि पहली बार किसी सेलिब्रिटी के घर उन्हें कोई ऐसी चीज दिख गई जो उनके घर पर भी होती है। ऐसे में उन्होंने मजाक बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ा। वहीं ऋतिक ने भी अपने जवाब से बता दिया कि वो बुरा मानकर बैठने वालों में से नहीं है बल्कि वो भी लोगों के साथ हंसना पसंद करते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक दीपिका पादुकोण संग फिल्म 'फाइटर' में नजर आने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed