फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Radhe Shyam: प्रभास और पूजा हेगड़े की ‘राधे श्याम’ ओटीटी पर होगी रिलीज? मिला 400 करोड़ का ऑफर!

Tue, 04 Jan 2022 07:51 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 04 Jan 2022 07:51 PM IST
विज्ञापन
Prabhas and Pooja Hegde film Radhe Shyam gets 400 crore offer for direct release on OTT
राधे श्याम - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के शानदार अभिनेता प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘राधे श्याम’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रभास के साथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े नजर आने वाली हैं और दोनों की धमाकेदार केमिस्ट्री को ट्रेलर में देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। ऐसे में अब हर कोई इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहा है लेकिन कोरोना वायरस ने फिल्मी दुनिया के सामने फिर से संकट खड़ा कर दिया है। इस साल जनवरी में आने वाली फिल्मों को रिलीज होने से रोक दिया गया है लेकिन ‘राधे श्याम’ के मेकर्स ने ऐसा नहीं किया। मेकर्स इस फिल्म को रिलीज करने के लिए तैयार है।



वहीं, अब मेकर्स को फिल्म ओटीटी पर रिलीज करने के लिए भी ऑफर मिलने लगे हैं। खबरों के मुताबिक, प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘राधे श्याम’ को ओटीटी पर रिलीज करने के लिए मेकर्स को मोटी रकम ऑफर की गई है और ये जानकारी ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने दी है।

Prabhas and Pooja Hegde film Radhe Shyam gets 400 crore offer for direct release on OTT
राधे श्याम - फोटो : Instagram

मनोबाला विजयबालन ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि ‘राधे श्याम’ को ओटीटी पर डायरेक्ट रिलीज करने के लिए मेकर्स को 400 करोड़ ऑफर किए गए हैं। हालांकि, अब तक मेकर्स ने इस बात को कंफर्म नहीं किया है, जिस वजह से इस पर अभी ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता है।
 

Prabhas and Pooja Hegde film Radhe Shyam gets 400 crore offer for direct release on OTT
राधे श्याम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कोरोना वायरस की वजह से कई फिल्मों को रिलीज होने से रोका जा चुका है और इसी बीच दावा किया गया था कि ‘राधे श्याम’ के मेकर्स भी फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा सकते हैं लेकिन इस खबर को मेकर्स ने पूरी तरह गलत बताया था। उन्होंने कंफर्म किया कि फिल्म दुनियाभर में 14 जनवरी को रिलीज हो रही है। हालांकि, मेकर्स के इस फैसले के बाद ही देशभर के कई राज्यों में सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया है। ऐसे में अगर फिल्म 14 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होती है तो फिल्म के कलेक्शन पर असर पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhas and Pooja Hegde film Radhe Shyam gets 400 crore offer for direct release on OTT
राधे श्याम - फोटो : सोशल मीडिया

नए साल के मौके पर निर्माताओं ने फिल्म का एक शानदार पोस्टर शेयर कर फैंस को भी खुश किया था। इस पोस्टर में प्रभास और पूजा हेगड़े की दमदार केमिस्ट्री ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया था। पोस्टर में देखा जा सकता है कि पूजा हेगड़े और प्रभास सफेद कलर के आउटफिट में एक-दूसरे के करीब खड़े हैं। इस दौरान एक्ट्रेस की आंखें बंद हैं। फैंस इस पोस्टर को देखने के बाद और ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Radhe Shyam (@radheshyamfilm)

विज्ञापन
Prabhas and Pooja Hegde film Radhe Shyam gets 400 crore offer for direct release on OTT
प्रभास

प्रभास और पूजा हेगड़े की ये फिल्म राधाकृष्ण कुमार के डायरेक्शन में बनी है। इस फिल्म में प्रभास विक्रमादित्य के किरदार में हैं, जो एक ज्योतिष है। फिल्म में पूजा और प्रभास के अलावा सचिन खेडेकर, कृष्णम राजू, प्रियदर्शी, भाग्यश्री, मुरली शर्मा, कुणाल रॉय कपूर और सत्यन सहित जैसे कई सितारे नजर आने वाले हैं। ये फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होगी। ये तमिल, तेलुगू के अलावा कन्नड़, मलयालम और हिंदी में भी रिलीज होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed