फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रभास- श्रद्धा की 'साहो' में होगा जैकलीन का आइटम नंबर, अमेरिका में सीखा स्पेशल डांस

Thu, 04 Jul 2019 12:10 PM IST
Avinash Pal मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 04 Jul 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
Prabhas and Shraddha Kapoor Saaho have a special song with Jacqueline Fernandez
प्रभास और जैकलीन - फोटो : सोशल मीडिया
नेटफ्लिक्स की फिल्म मिसेज सीरियल किलर में मनोज बाजपेयी और मोहित रैना का साथ पाने के बाद जैकलीन फर्नांडीज को अब बाहुबली स्टार प्रभास का साथ मिला है। जी हां, जैकलीन ने जो सरप्राइज आइटम महीनों से अपनी अगली फिल्म प्रभास के लिए बचाकर रखा था, वह लीक हो गया है।
Prabhas and Shraddha Kapoor Saaho have a special song with Jacqueline Fernandez
jacqueline fernandez

फिल्म रेस 3 के बाद किसी फिल्म में नजर नहीं आईं अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज का साल 2019 काफी धमाकेदार होने वाला है। जैकलीन इन दिनों अपने डिजिटल डेब्यू की तैयारियां कर रही हैं। और, बीच में लॉस एंजेलिस जाकर  इवाना चबक स्टूडियो में एक्टिंग की क्लासेज भी ले आई हैं। जैकलीन का हौसला इन दिनों काफी बढ़ा हुआ है और ये उनकी बातचीत में भी अब झलकने लगा है।

Prabhas and Shraddha Kapoor Saaho have a special song with Jacqueline Fernandez
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
हाल ही में श्रीलंका टूरिज्म की ब्रांड अंबेसडर बनीं जैकलीन से जुड़ी साउथ की ही एक और खबर ने हिंदी सिनेमा में हलचल मचा दी है। जैकलीन ने प्रभास की फिल्म साहो के लिए एक खास आइटम नंबर शूट किया है। इसमे जैकलीन मशहूर रैप सिंगर बादशाह के बोलों पर थिरकती नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhas and Shraddha Kapoor Saaho have a special song with Jacqueline Fernandez
jacqueline

जैकलीन काफी दिनों से इस कोशिश में रही हैं कि फिल्म साहो में उनकी मौजूदगी दर्शकों को सरप्राइज की तरह लगे लेकिन फिल्म की रिलीज करीब आते आते इस फिल्म के बारे में सारी जानकारियां अब बाहर आने लगी हैं। जैकलीन के करीबी सूत्र बताते हैं कि इस गाने में जैकलीन का डांस उनका अब तक का सबसे बेहतरीन डांस होने वाला है औऱ इसमें दर्शकों को एक अलग ही जैकलीन नजर आएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed