फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salaar: प्रभास की 'सालार' को सेंसर बोर्ड से मिला 'ए' सर्टिफिकेट, फिल्म के रनटाइम का भी हुआ खुलासा

Sun, 10 Dec 2023 03:32 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 10 Dec 2023 03:32 PM IST
विज्ञापन
Prabhas Prithviraj Sukumaran Salaar Part 1 Ceasefire got A Certificate with 2 hours 55 min runtime from CBFC
सालार - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'सालार' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फैंस फिल्म से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। वहीं दर्शकों के उत्साह को बढ़ाने के लिए फिल्म का दमदार ट्रेलर भी रिलीज किया गया था। वहीं अब फिल्म की अवधि से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है। फिल्म सेंसरशिप प्रक्रिया से गुजरी है, जिसके बाद अब फिल्म की अवधि का भी खुलासा हो चुका है।

Prabhas Prithviraj Sukumaran Salaar Part 1 Ceasefire got A Certificate with 2 hours 55 min runtime from CBFC
सालार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दरअसल, रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रभास की फिल्म 'सालार' को हाल ही में सेंसरशिप प्रक्रिया से गुजरना पड़ा है, जिसमें दो घंटे और 55 मिनट के रनटाइम के साथ 'ए' प्रमाणपत्र हासिल किया गया है। 'सालार' दो भागों में रिलीज होने वाली है। इसके पहले भाग की अवधि सामने आ चुकी है, जिसे 'ए' सर्टिफिकेट दिया गया है। इससे पता चलता है कि फिल्म में काफी हिंसक दृश्य भी हो सकते हैं।
Kiara Advani: शादी के बाद सिद्धार्थ के साथ पहला क्रिसमस मनाएंगी कियारा, सोशल मीडिया पर दिखाई तैयारी

Prabhas Prithviraj Sukumaran Salaar Part 1 Ceasefire got A Certificate with 2 hours 55 min runtime from CBFC
सालार - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ ही एक 'सालार' के अन्य ट्रेलर और फिल्म से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी का भी खुलासा किया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, आने वाले सप्ताह में फिल्म का दूसरा ट्रेलर सामने आ सकता है। दिसंबर के मध्य में निर्माता फिल्म के दूसरे ट्रेलर को रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। इसके अलावा फिल्म के साउंडट्रैक से एक गाने के रिलीज होने की भी उम्मीद है।
Farhan Akhtar: दिल चाहता है के 23 साल बाद गोवा के चपोरा किला पहुंचे फरहान, बोले- 'कुछ जगह जादुई होती हैं'

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhas Prithviraj Sukumaran Salaar Part 1 Ceasefire got A Certificate with 2 hours 55 min runtime from CBFC
सालार - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बात करे फिल्म की तो 'सालार' प्रभास और प्रशांत नील के बीच पहला सहयोग भी है और यह निर्देशक का पहला तेलुगु प्रोजेक्ट होगा। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, जगपति बाबू, श्रुति हासन, टीनू आनंद, ब्रह्माजी, ईश्वरी राव और कई अन्य कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म के लिए संगीत रवि बसरूर ने तैयार किया है। यह फिल्म तेलुगु, कन्नड़, तमिल, मलयालम, हिंदी और यहां तक कि अंग्रेजी सहित कई भाषाओं में रिलीज होगी। 'सालार' 22 दिसंबर को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
Animal: 'एनिमल' की सफलता के बाद तृप्ति डिमरी की लोकप्रियता में हुआ बड़ा इजाफा, सादगी से लूटा फैंस का दिल

विज्ञापन
Prabhas Prithviraj Sukumaran Salaar Part 1 Ceasefire got A Certificate with 2 hours 55 min runtime from CBFC
सालार - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बात करें प्रभास की आने वाली फिल्म के बारे में तो 'सालार' के बाद प्रभास अगली बार नाग अश्विन द्वारा निर्देशित साइंस फिक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में दिखाई देंगे। फिल्म में कमल हासन, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण , दिशा पाटनी  और कई अन्य कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण वैजयंती मूवीज के बैनर तले सी. अश्वनी दत्त ने किया है, जबकि फिल्म का संगीत संतोष नारायणन ने तैयार किया है। यह फिल्म 2024 की शुरुआत में रिलीज होने की उम्मीद है।
Sara Ali Khan: ‘एनिमल’ कंट्रोवर्सी में फंसी सारा की ये हैं लापता फिल्में, अब ‘भूल भुलैया 3’ पर टिकी उम्मीदें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed