सब्सक्राइब करें

Jawan-Salaar: विदेशों में एडवांस बुकिंग में जवान से आगे निकली सालार? शाहरुख-प्रभास के बीच होगी जबर्दस्त टक्कर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 30 Aug 2023 11:57 AM IST
विज्ञापन
Prabhas starrer Salaar surpassed Shah Rukh Khan starrer Jawan in overseas advance booking as per reports
सालार और जवान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘जवान’ को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर भी जल्द ही लॉन्च होने जा रहा है। विदेशों में ‘जवान’ की एडवांस बुकिंग भी तेजी से हो रही है। वहीं, दूसरी तरफ प्रभास की फिल्म ‘सालार’ भी ‘जवा’न को कड़ी टक्कर दे रही है। दोनों ही फिल्म एक ही महीने में रिलीज होने वाली है। अब खबर आ रही है कि ‘सालार’ ने एडवांस बुकिंग में ‘जवान’ के मात दे दी है।

 

Prabhas starrer Salaar surpassed Shah Rukh Khan starrer Jawan in overseas advance booking as per reports
जवान-सालार - फोटो : सोशल मीडिया

सितंबर बॉलीवुड के लिए एक और ब्लॉकबस्टर महीना होने जा रहा है क्योंकि दो बड़े और मोस्ट अवेटेड प्रोजेक्ट सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार हैं। ये फिल्में कोई और नहीं बल्कि शाहरुख खान स्टारर ' जवान ' और प्रभास स्टारर ' सालार ' हैं। फैंस दोनों ही फिल्मों को देखना का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Sunny Deol: 'कुछ लोग दूसरों की निजी जिंदगी का तमाशा बनाकर...', घर के नीलामी नोटिस पर छलका सनी देओल का दर्द

Prabhas starrer Salaar surpassed Shah Rukh Khan starrer Jawan in overseas advance booking as per reports
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रभास स्टारर 'सालार' की ओवरसीज एडवांस बुकिंग शाहरुख खान स्टारर 'जवान' से आगे निकल गई है। 'सालार' ने पहले ही विदेशों में एडवांस बुकिंग कलेक्शन में 4 लाख डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि 'जवान' 2 लाख डॉलर पर सिमटी हुई है। 'जवान' की एडवांस बुकिंग भारत में भी शुरू हो गई है, लेकिन आंकड़े अभी जारी नहीं किए गए हैं।

Anurag Kashyap: मेड इन हेवन 2 के निर्माताओं के बचाव में उतरे अनुराग कश्यप, दलित लेखिका को बताया 'अवसरवादी'

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhas starrer Salaar surpassed Shah Rukh Khan starrer Jawan in overseas advance booking as per reports
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि शाहरुख स्टारर जवान की एडवांस बुकिंग 450 स्थानों पर खोली गई थी। दूसरी ओर, प्रभास की ‘सालार’ ने विदेशों में एडवांस बुकिंग कलेक्शन में पहले ही 4 लाख डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है। 'जवान' ने दर्शकों के बीच उम्मीद का स्तर बढ़ा दिया है। ऐसे में अब बॉक्स ऑफिस पर दो दिग्गज सितारों के बीच एक बड़ी जंग देखने को मिल सकती है।

Karan Johar: 'पैंसी' कहे जाने पर वर्षों बाद छलका करण जौहर का दर्द, बोले- ठीक समय में मिला था शाहरुख खान का साथ

विज्ञापन
Prabhas starrer Salaar surpassed Shah Rukh Khan starrer Jawan in overseas advance booking as per reports
जवान-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

 बात करें 'जवान' के बारे में तो इस फिल्म के जरिए शाहरुख ने पहली बार एटली के साथ मिलकर काम किया है। फिल्म में नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर, प्रियामणि सहित अन्य कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। साथ ही इसमें दीपिका पादुकोण का भी कैमियो रोल होगा। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म सात  सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा किंग खान के पास पाइपलाइन में 'डंकी' है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed