फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunny Deol: 'कुछ लोग दूसरों की निजी जिंदगी का तमाशा बनाकर...', घर के नीलामी नोटिस पर छलका सनी देओल का दर्द

Wed, 30 Aug 2023 11:43 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 30 Aug 2023 11:43 AM IST
विज्ञापन
sunny deol reacts on auction notice actor said some people enjoy a spectacle of someone personal life
सनी देओल - फोटो : social media

सनी देओल के बंगले को लेकर पिछले दिनों अलग-अलग खबरें सामने आईं। बताया जा रहा था कि सनी देओल पर 56 करोड़ रुपये का कर्ज था, जिसकी वसूली करने के लिए बैंक उनकी प्रॉपर्टी की नीलामी कर रहा था। इसकी अखबारों में बीते दिनों एड भी दी गई थी। हालांकि 24 घंटे के अंदर ही बैंक ऑफ बड़ौदा ने इस पर सफाई दी और नीलामी नोटिस को वापस ले लिया था। अब हाल ही में सनी देओल ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है और मामले पर खुलकर बात की है।  

sunny deol reacts on auction notice actor said some people enjoy a spectacle of someone personal life
सनी देओल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सनी देओल का कहना है कि जब एक बैंक ने उनके 55.99 करोड़ रुपये के लोन का कथित तौर पर भुगतान न करने पर एक संपत्ति नीलामी नोटिस प्रकाशित किया तो वह आहत हो गए, क्योंकि यह उनके परिवार की कड़ी मेहनत की कमाई थी। सनी देओल ने कहा कि यह उनका निजी मामला था, जिसे सार्वजनिक कर दिया गया। अभिनेता द्वारा कथित तौर पर 56 करोड़ रुपये का ऋण चुकाने में विफल रहने के बाद बैंक ने मुंबई के जुहू में सनी के बंगले की ई-नीलामी पर एक नोटिस प्रकाशित किया था। एक दिन बाद उन्होंने तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए नोटिस वापस ले लिया।


इसे भी पढ़ें- Anurag Kashyap: मेड इन हेवन 2 के निर्माताओं के बचाव में उतरे अनुराग कश्यप, दलित लेखिका को बताया 'अवसरवादी'
 
sunny deol reacts on auction notice actor said some people enjoy a spectacle of someone personal life
'गदर 2' में सनी देओल - फोटो : social media

जूम के साथ एक इंटरव्यू में सनी से पूछा गया कि नोटिस प्रकाशित होने पर उन्हें क्या महसूस हुआ। अभिनेता ने कहा कि किसी भी व्यवसाय के लिए घाटे का सामना करना स्वाभाविक है और ऐसी परिस्थितियों में वसूली के तरीके हैं। सनी ने कहा कि यह व्यवसाय और सुधार का एक सामान्य कोर्स होने के बावजूद, उन्हें लगता है कि कुछ लोग किसी के निजी जीवन का तमाशा बनाने में मजा लेते हैं और यह मामला भी अलग नहीं है। अभिनेता ने अपने प्रशंसकों को आश्वस्त किया कि अब सब कुछ ठीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
sunny deol reacts on auction notice actor said some people enjoy a spectacle of someone personal life
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

सनी देओल का यह बंगला जिसका नाम सनी विला है इसे इंडस्ट्री में सनी सुपर साउंड के नाम से पहचाना जाता है। सनी विला जुहू के समुदरी किनारे पर स्थित है, जिसके पास शिल्पा शेट्टी, श्रद्धा कपूर, पद्मिनी कोल्हापुरी, गोविंदा जैसे सितारों का घर भी शामिल है। सनी सुपर साउंड में करीब 50 साल पहले धर्मेंद्र की फिल्म 'प्रतिज्ञा' प्रोड्यूस की गई थी। जुहू में स्थित सनी सुपर साउंड फिल्मी हस्तियों के लिए प्राइवेट स्क्रीनिंग की जगह है। यहां पर सभी फिल्मों की  स्क्रीनिंग रखी जाती है और इसके साथ ही इस बंगले में उनका एक अपना डबिंग स्टूडियो भी है, जहां ज्यादातर फिल्मों की डबिंग भी होती है।

विज्ञापन
sunny deol reacts on auction notice actor said some people enjoy a spectacle of someone personal life
गदर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हाल ही में सनी देओल की फिल्म गदर 2 रिलीज हुई है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है। यह फिल्म तेजी से 500 करोड़ की ओर आगे बढ़ रही है। इस फिल्म ने कुल 465.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा अमीषा पटेल, मनीष वाधवा और उत्कर्ष शर्मा आदि सितारे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed