फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anurag Kashyap: मेड इन हेवन 2 के निर्माताओं के बचाव में उतरे अनुराग कश्यप, दलित लेखिका को बताया 'अवसरवादी'

Wed, 30 Aug 2023 10:33 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 30 Aug 2023 10:33 AM IST
विज्ञापन
Anurag Kashyap came in support of the makers of Made in Heaven 2 call Dalit writer Yashica Dutt an opportunist
अनुराग कश्यप और याशिका दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

अनुराग कश्यप उन निर्देशकों में से एक हैं जो अपनी फिल्मों में वास्तविकता का चित्रण करने के लिए जाने जाते हैं। अपनी पहली फिल्म 'ब्लैक फ्राइडे' से लेकर 'कैनेडी' तक में वह समाज की स्याह सच्चाइयों को बड़े पर्दे पर पेश करते रहे हैं। इस बीच अनुराग कश्यप ने मेड इन हेवन 2 निर्माताओं का बचाव करते हुए दलित लेखिका याशिका दत्त को अवसरवादी कहा है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

Anurag Kashyap came in support of the makers of Made in Heaven 2 call Dalit writer Yashica Dutt an opportunist
अनुराग कश्यप - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अनुराग कश्यप ‘मेड इन हेवन 2’ के निर्माताओं के बचाव में सामने आए हैं और लेखिका याशिका दत्त को उनके काम का इस्तेमाल करने या उन्हें उचित श्रेय नहीं देने के विवाद के बीच उन्हें अवसरवादी कहा है। अनुराग ने कहा कि वह जिन लोगों की परवाह करते हैं अगर उन पर कोई कटाक्ष या पर्सनल हमला करता है तो वह चुप नहीं बैठते हैं।

Karan Johar: 'पैंसी' कहे जाने पर वर्षों बाद छलका करण जौहर का दर्द, बोले- ठीक समय में मिला था शाहरुख खान का साथ

Anurag Kashyap came in support of the makers of Made in Heaven 2 call Dalit writer Yashica Dutt an opportunist
अनुराग कश्यप - फोटो : social media

अनुराग ने खुलासा किया कि उन्होंने नीरज घेवान की यात्रा देखी है। उन्होंने देखा है कि लोगों के सामने उन्हें अपनी राय रखने में कितना ज्यादा समय लगा है। याशिका के मकसद पर सवाल उठाते हुए अनुराग ने पूछा, ‘क्या यह वाकई इतना बड़ा मुद्दा है? कि इसपर कोई भी बहस कर सकता है। अगर यह वाकई इतना बड़ा मुद्दा है तो आप उस दूसरे व्यक्ति पर हमला क्यों कर रही हैं। या फिर  मुझे यह कहना चाहिए कि आप ऐसे ही किसी अवसर की तलाश में थीं, जिससे आप सामने वाले को नीचा दिखा सकें।’

Raksha Bandhan 2023: धारावाहिक के सेट पर हुई पहली मुलाकात, और, फिर दोस्ती बदल गई भाई-बहन के रिश्ते में

विज्ञापन
विज्ञापन
Anurag Kashyap came in support of the makers of Made in Heaven 2 call Dalit writer Yashica Dutt an opportunist
अनुराग कश्यप - फोटो : social media

बता दें कि कुछ दिन पहले याशिका ने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट लिखी थी, जिसमें दावा किया गया था कि एपिसोड 5 में राधिका आप्टे का किरदार उनके जीवन पर आधारित था। हालांकि, ‘मेड इन हेवन’ टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी किया और याशिका के दावों का खंडन किया था।

Kalki 2898 AD: प्रभास-दीपिका की साई-फाई फिल्म में हुई इस मशहूर फिल्म निर्देशक की एंट्री, कैमियो करते आएंगे नजर

विज्ञापन
Anurag Kashyap came in support of the makers of Made in Heaven 2 call Dalit writer Yashica Dutt an opportunist
अनुराग कश्यप - फोटो : social media

इन सब के अलावा 'मेड इन हेवन 2' के मेकर्स पर फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी भी आरोप लगा चुके हैं। तरुण ने दावा किया है कि बिना किसी क्रेडिट के एक एपिसोड में उनके डिजाइनों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। तरुण ने बकायदा पोस्ट कर मेकर्स के खिलाफ मोर्चा खोला था।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed