फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बोल बच्चन' के आठ साल पूरे होने पर ऐसा ट्वीट कर बैठे अजय देवगन, प्राची देसाई ने कसा तंज

Tue, 07 Jul 2020 01:03 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 07 Jul 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Prachi Desai trolls Ajay Devgn on 8 years of Bol Bachchan for only remembering Abhishek Bachchan and Amitabh Bachchan
प्राची देसाई और अजय देवगन - फोटो : Social Media

रोहित शेट्टी की बहुचर्चित कॉमेडी फिल्म बोल बच्चन को आठ साल पूरे हो गए हैं। सोमवार को इस मौके पर फिल्म के मुख्य कलाकार अजय देवगन ने ट्वीट कर अपने सहयोगी कलाकार अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन को याद किया। लेकिन इस ट्वीट में अजय देवगन फिल्म के दूसरे कलाकरों को याद करना भूल गए, जिसके बाद प्राची देसाई ने उन पर तंज कसते हुए उन्हें इस बात की याद दिलाई। 

Prachi Desai trolls Ajay Devgn on 8 years of Bol Bachchan for only remembering Abhishek Bachchan and Amitabh Bachchan
अजय देवगन, अमिताभ बच्चन, रोहित शेट्टी और अजय देवगन - फोटो : Twitter

अजय देवगन ने फिल्म से जुड़ी अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन और रोहित शेट्टी की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'जब बच्चन बोलते हैं, आप सुनते हों (खासतौर पर अमिताभ बच्चन) बोल बच्चन के आठ साल हुए पूरे।' अजय देवगन ने अपने इस ट्वीट में सिर्फ अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को ही टैग किया।
 

Prachi Desai trolls Ajay Devgn on 8 years of Bol Bachchan for only remembering Abhishek Bachchan and Amitabh Bachchan
prachi desai

इस ट्वीट के बाद प्राची देसाई ने अजय देवगन को फिल्म के दूसरे कलाकारों की याद दिलाई। प्राची देसाई ने ट्वीट किया, 'अजय देवगन, ऐसा लगता है कि आप बाकी कलाकारों असिन, प्राची देसाई, कृष्णा अभिषेक, अर्चना पूरन सिंह, असरानी जी, नीरज बोहरा जी और जीतू वर्मा जी का जिक्र करना भूल गए।' इसके बाद प्राची ने लिखा, 'हमने साथ मिलकर एक शानदार फिल्म बनाई।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prachi Desai trolls Ajay Devgn on 8 years of Bol Bachchan for only remembering Abhishek Bachchan and Amitabh Bachchan
अजय देवगन - फोटो : Social Media

प्राची देसाई के इस ट्वीट के बाद लोग उनकी खूब तारीफ करने लगे। हालांकि इसे लेकर अजय देवगन की आलोचना भी हुई। कई लोगों ने कहा कि अभिनेता को ये बात याद रखनी चाहिए थी। प्राची के ट्वीट बाद अभी तक अजय देवगन का कोई जवाब नहीं आया है। 

विज्ञापन
Prachi Desai trolls Ajay Devgn on 8 years of Bol Bachchan for only remembering Abhishek Bachchan and Amitabh Bachchan
प्राची देसाई - फोटो : instagram

गौरतलब है कि कि प्राची देसाई ने अपने करियर की शुरुआत 'कसम से' धारावाहिक से की थी। उसके बाद उन्होंने रॉक ऑन, लाइफ पार्टनर, वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई और आई मी और मैं जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि प्राची लंबे वक्त से फिल्मों से दूर हैं।

डिजिटल पर पूनम पांडे को टक्कर देने आई ये बिंदास बाला, टीवी और डिजिटल दुनिया की पांच फटाफट खबरें

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed