{"_id":"5b5c584a4f1c1b54638b51e4","slug":"prakash-jha-to-make-biopic-on-bihar-mathematician-dr-vashishtha-narayan-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आनंद कुमार के बाद बिहार की एक और शख्सियत पर बनेगी बॉलीवुड फिल्म, प्रकाश झा ने किया ऐलान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आनंद कुमार के बाद बिहार की एक और शख्सियत पर बनेगी बॉलीवुड फिल्म, प्रकाश झा ने किया ऐलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म मेकर प्रकाश झा बिहार के मशहूर गणितज्ञ डॉ. वशिष्ठ नारायण सिंह की जिंदगी पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। खबर की पुष्टि करते हुए उन्होंने कहा, ' डॉ वशिष्ठ नारायण सिंह, बिहार के उत्कृष्ट गणितज्ञ हमारी राष्ट्रीय धरोहर हैं। उनकी जिंदगी बहुत प्रेरणादायी है। मैं उनकी बायोपिक का निर्देशन करने जा रहा हूं।'
2 of 4
Dr Vashishtha Narayan Singh
फिल्म के सह- निर्माता विनय सिन्हा ने कहा कि वह काफी वक्त से डॉ. वशिष्ठ नारायण सिंह के बारे में पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा, 'उनकी कहानी में कई उतार-चढ़ाव आए हैं और अब हम उनकी बायोपिक का निर्माण करने जा रहे हैं। मैं इसको लेकर बहुत खुश हूं। '
3 of 4
प्रकाश झा
डॉ. वशिष्ठ नारायण सिंह की बायोपिक का निर्माण प्रीति सिन्हा और विनय सिन्हा करेंगे। वहीं नम्रता और अमोद सिन्हा इसके सह निर्माता होंगे। फिल्म के लीड किरदार का नाम फिलहाल तय नहीं हुआ है। गौरतलब है कि प्रकाश झा ने इस बायोपिक की घोषणा उस वक्त की है जब बिहार की अन्य मशहूर हस्ती 'सुपर-30' के संस्थापक आनंद कुमार की बायोपिक का निर्माण जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
super 30
आनंद कुमार की बायोपिक का निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं। वहीं अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी, मधु मंटेना, साजिद नाडियाडवाला मिलकर मिलकर फिल्म प्रोड्यूज कर हैं। फिल्म का नाम 'सुपर-30' है और ऋतिक रोशन इसमें मुख्य किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।