फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब हेमा मालिनी से शादी के बाद धर्मेंद्र को किया गया अपमानित, पहली पत्नी प्रकाश कौर ने ऐसे किया था बचाव

Fri, 26 Mar 2021 12:37 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 26 Mar 2021 12:37 PM IST
विज्ञापन
Prakash Kaur Defends Dharmendra after Marrying with Hema Malini
प्रकाश कौर, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। दोनों ही अक्सर सुर्खियों में आ जाते हैं लेकिन फिल्मी करियर के अलावा धर्मेंद्र की निजी जिंदगी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही है। यह तो सब जानते ही हैं कि उनकी दो शादियां हुई हैं। धर्मेंद्र की पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर है। धर्मेंद्र ने प्रकाश कौर और चार बच्चों को छोड़कर हेमा मालिनी से दूसरी शादी की थी। जिसके बाद धर्मेंद्र को लेकर कई तरह की अटकलें की जाने लगी थीं लेकिन प्रकाश कौर ने अपने पति की दूसरी शादी हो जाने के बाद भी उनका साथ नहीं छोड़ा था।

 

Prakash Kaur Defends Dharmendra after Marrying with Hema Malini
प्रकाश कौर - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, धर्मेंद की हेमा मालिनी के साथ दूसरी शादी पर लोगों ने उनके प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की थी। यहां तक कि धर्मेंद्र को वुमनाइजर भी कहा गया था। लेकिन प्रकाश कौर ने तब भी उनका साथ नहीं छोड़ा और उनके बचाव में खड़ी रहीं। एक इंटरव्यू के दौरान प्रकाश ने कहा था कि 'सिर्फ मेरे पति ही नहीं बल्कि कोई भी पुरुष मेरी जगह हेमा को चुनना चाहेगा। इंडस्ट्री में कई लोगों के दूसरे अफेयर हैं। वो दूसरी शादी भी कर रहे हैं तो मेरे पति को ही क्यों वुमनाइजर कहा गया।' 

Prakash Kaur Defends Dharmendra after Marrying with Hema Malini
सनी देओल, प्रकाश कौर, धर्मेंद - फोटो : सोशल मीडिया

धर्मेंद्र ने पहली शादी साल 1954 में प्रकाश कौर से की थी। धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के चार बच्चे हैं - बॉबी देओल, सनी देओल, अजेता और विजेता। अजेता और विजेता भी लाइमलाइट से दूर रहती हैं। दोनों ने विदेश में घर बसा लिया है। प्रकाश कौर लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं और अपने बेटों बॉबी और सनी के साथ रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prakash Kaur Defends Dharmendra after Marrying with Hema Malini
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि धर्मेंद्र और हेमा की मुलाकात साल 1970 में फिल्म तुम हसीन मैं जवान के दौरान हुई थी। हेमा इतनी खूबसूरत थीं कि धर्मेंद्र शादीशुदा होने के बावजूद उनके दीवाने हो गए। धर्मेंद्र शादीशुदा थे और दूसरी शादी करना उनके लिए धर्म के विरुद्ध था। हेमा से दिल लगाने के बावजूद धर्मेंद्र अपनी पहली पत्नी प्रकाश से अलग नहीं होना चाहते थे। हिन्दू होने के बावजूद धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी करने के लिए इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था। धर्मेंद्र ने दूसरी शादी करने के लिए अपना नाम दिलावर खान रखा और प्रकाश को तलाक दिए बिना ही साल 1979 में हेमा मालिनी से शादी कर ली थी। 

विज्ञापन
Prakash Kaur Defends Dharmendra after Marrying with Hema Malini
धर्मेंद्र, प्रकाश कौर और हेमा मालिनी - फोटो : Social Media

एक इंटरव्यू के दौरान प्रकाश ने हेमा मालिनी के लिए कहा था कि मैं समझ सकती हूं कि वो किस दौर से गुजर रही होंगी। उन्हें भी अपने परिवार का और रिश्तेदारों का सामना करना पड़ रहा होगा। लेकिन यदि मैं उनके जगह होती तो मैं ऐसा कभी नहीं करती। एक औरत के तौर पर मैं उनकी भावनाएं समझ सकती हूं, लेकिन एक मां और पत्नी के तौर पर मैं उन्हें ऐसा करने की इजाजत नहीं देती हूं।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed