{"_id":"5aab705e4f1c1bc3758b5bc0","slug":"prakash-raj-lash-out-on-sri-ram-sena-chief-pramod-muthalik","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस नेता की रिहाई पर भड़के प्रकाश राज, बोले-अगर ये निर्दोष है तो हमें खुद पर शर्म अानी चाहिए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस नेता की रिहाई पर भड़के प्रकाश राज, बोले-अगर ये निर्दोष है तो हमें खुद पर शर्म अानी चाहिए
Fri, 16 Mar 2018 01:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 16 Mar 2018 01:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्टर प्रकाश राज आज टॉलीवुड में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग से अलग पहचान बना चुके हैं। वह अक्सर देश में चल रही राजनीतिक और सामजिक समस्या पर भी खुलकर बोलते रहे हैं। साल 2009 में मंगलौर पब हमले में निर्दोष साबित हुए श्री राम सेना के प्रमुख प्रमोद मुथालिक को लेकर प्रकाश ने गुस्सा जाहिर किया है।
2 of 4
फिल्मों में विलेन के किरदार से सभी का दिल जीतने वाले प्रकाश राज ने श्री राम सेना और प्रमोद के निर्दोष होने पर कहा है कि अगर वह निर्दोष हैं तो हम लोगों को खुद पर शर्म आनी चाहिए। प्रकाश राज ने उनके निर्दोष होने पर यह भी कहा कि क्या एक दोषी केवल इसलिए निर्दोष है क्योंकि किसी भी पीड़ित ने उसके खिलाफ शिकायत नहीं की..?
3 of 4
प्नकाश राज ने पब हमले पर आगे बोलते हुए कहा कि उस हमले से जुड़े कई सारे साबूत और गवाह भी मौजूद थे, लेकिन पुलिस ने किसी भी चीज की ठीक से जांच नहीं की। इतना ही नहीं पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के आरोपी के पकड़े जाने पर भी प्रकाश राज ने अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आपको बता दें कि साल 2009 में मंगलौर के पब में श्री राम सेना ने भारतीय संस्कृति बचाने के नाम पर हमला बोल दिया था, जिसके चलते पब में मौजूद कई लोग घायल हो गए थे। बीते सोमवार को इस संगठन के प्रमुख प्रमोद मुथालिक को कोर्ट ने निर्दोष साबित किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।