फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prakash Raj: प्रकाश राज ने समझाया अशोक स्तंभ की तस्वीर का मतलब, बोले- अब जय श्री राम के नारे लगते हैं तो...

Fri, 12 Aug 2022 01:12 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 12 Aug 2022 01:12 PM IST
विज्ञापन
Prakash Raj on National Emblem Row PM Narendra Modi South Vs Bollywood Debate Bhagwan Ram Hanuman
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ अभिनेता प्रकाश राज अक्सर अपने 'जस्ट आस्किंग' कैम्पेन के जरिए सरकार पर निशाना साधते रहते हैं। कुछ दिन पहले अभिनेता ने इसी कैम्पेन के तहत अशोक स्तंभ पर भाजपा को घेरते हुए भगवान राम और भगवान हनुमान की तस्वीर शेयर की थी। अब प्रकाश राज ने मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में इस तस्वीर का असली मतलब समझाया है। इसके साथ ही अभिनेता ने बॉलीवुड बनाम साउथ विवाद, द कश्मीर फाइल्स और बायकॉट ट्रेंड पर भी बात की है। पढ़िए प्रकाश राज ने क्या कहा...

Prakash Raj on National Emblem Row PM Narendra Modi South Vs Bollywood Debate Bhagwan Ram Hanuman
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

भगवान हनुमान हमारे लिए क्या हैं? 
राम हमारे लिए क्या हैं? हमारे लिए भगवान राम का मतलब धर्मपरायण राजा है। आज वह गुस्से में क्यों हैं? हमारी लिए भगवान हनुमान का मतलब क्या था? अंजनी पुत्र! उन्हें आज इतना हिंसक क्यों दिखाया जा रहा है? हमारे राष्ट्रीय चिन्ह को क्या हुआ? उसे क्यों इतना आक्रामक क्यों बना दिया गया? आप पावर नहीं दिखा सकते। आप राष्ट्रीय चिन्ह के जरिए हिंसा का प्रदर्शन नहीं कर सकते हैं। जब भगवा रंग का कपड़ा लेकर लड़के निकलते हैं तब अल्पसंख्यकों को डर क्यों लगता है? लोगों के मन में डर क्यों पैदा हो रहा है? ‘जय श्री राम’ एक बहुत ही खूबसूरत मंत्र था। जब लोगों को जश्न मनाना होता था तब वह ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते थे। लेकिन अब जब लोग ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते हैं तो लोग डर जाते हैं। मैंने बस एक सांकेतिक तस्वीर पोस्ट करते हुए लोगों से पूछा है, हम किस ओर बढ़ रहे हैं?
 

Prakash Raj on National Emblem Row PM Narendra Modi South Vs Bollywood Debate Bhagwan Ram Hanuman
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

बायकॉट ट्रेंड पर भी बोले प्रकाश राज…
मीडिया इंटरव्यू के दौरान जब प्रकाश राज से पूछा गया कि क्या बायकॉट ट्रेंड के पीछे राजनीतिक दलों का हाथ होता है? अभिनेता ने इस पर इशारों-इशारों में कहा कि जब दीपिका पादुकोण की फिल्म का बायकॉट किया गया, तब उस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, प्रधानमंत्री पर बनी फिल्म 30 करोड़ रुपये तक का आंकड़ा पार नहीं कर पाई। दरअसल, यह एक ग्रुप है, जो लोगों के अंदर खौफ पैदा करना चाहता है और उनकी आवाज को दबाना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prakash Raj on National Emblem Row PM Narendra Modi South Vs Bollywood Debate Bhagwan Ram Hanuman
अनुपम खेर, प्रकाश राज, विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

भाषा विवाद पर बोले प्रकाश राज
हिंदी को राष्ट्रीय भाषा बताने वालों को प्रकाश राज ने जवाब दिया है। अभिनेता ने कहा, आप क्यों चाहते हो कि हम हिंदी बोलना सीखें? ताकि हम आपको सुन सकें और आपकी समस्याओं को समझ सकें! या फिर आप हमारी समस्याएं जानना चाहते हैं? जो लोग हिंदी को राष्ट्रीय भाषा बता रहे हैं, उन्हें ज्ञान लेने की जरूरत है। भिनेता ने इंटरव्यू के दौरान द कश्मीर फाइल्स को गलत बताया। उन्होंने कहा फिल्म में कोई फैक्ट नहीं है। कुछ फैक्ट्स तोड़-मरोड़कर पेश किए गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed