{"_id":"5ccdd62abdec2206ff5a55ec","slug":"prakash-raj-reaction-on-arvind-kejriwal-slap-aam-aadmi-party","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल के 'थप्पड़ कांड' पर ये बॉलीवुड एक्टर बोले-कोई क्यों करेगा हमला?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
केजरीवाल के 'थप्पड़ कांड' पर ये बॉलीवुड एक्टर बोले-कोई क्यों करेगा हमला?
Prakash Raj, Arvind Kejriwal
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मोतीनगर में एक रोड शो के दौरान एक युवक ने थप्पड़ मार दिया। रोड शो के दौरान केजरीवाल एक गाड़ी में अपने काफिले के साथ आगे बढ़ रहे थे कि तभी लाल कमीज पहने एक युवक वाहन पर आगे से चढ़ा और केजरीवाल पर हमला कर दिया। सुरेश नाम के आरोपी शख्स को समर्थकों ने पकड़ लिया और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। अब इस मामले में जमकर राजनीति हो रही है। हिंदी और साउथ फिल्मों के सुपरस्टार प्रकाश राज ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
2 of 5
प्रकाश राज
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रकाश राज ने कहा, 'ये सचेत कर देने वाली घटना है। भला कोई क्यों अरविंद केजरीवाल पर हमला करना चाहेगा। मैं आम आदमी पार्टी का इसलिए समर्थन करता हूं क्योंकि जनतंत्र के बारे में पार्टी अपनी राय रखती है। मैं एक स्वतंत्र उम्मीदवार हूं।'
3 of 5
गोपाल राय और प्रकाश राज
- फोटो : पीटीआई
इससे पहले प्रकाश राज ने दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि देश के "गणतंत्र को फिर से प्राप्त करने" के लिए सबको एकजुट होने की जरूरत है, जिससे सांप्रदायिक और घृणा की राजनीति को हराया जा सके। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने की योजनाओं का भी खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
prakash raj, kanhaiya kumar
- फोटो : social media
बता दें कि प्रकाश राज बेंगलुरु सेंट्रल सीट से निर्दल प्रत्याशी के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली में 'आप' के लिए एक हफ्ते तक प्रचार करेंगे। आम आदमी पार्टी स्वास्थ्य और शिक्षा के आधार पर चुनाव लड़ रही है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रकाश राज
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रकाश राज ने कहा कि यह वही समय है जब पूरे देश को एकजुट होना चाहिए। मेरा विश्वास है कि देश में अलग-अलग विचार रखने वाले लोग भी एकजुट होकर लोकतंत्र को बचाने आएंगे। अपने गणतंत्र को पुनः स्थापित करने के लिए सरकार की सांप्रदायिक और नफरत की राजनीति को खत्म करना पड़ेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।