फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वरा भास्कर की वेब सीरीज पर भड़के प्रसून जोशी, छोटी बच्ची का उत्तेजक डांस दिखाने पर लगाई फटकार

Sat, 27 Jun 2020 01:14 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 27 Jun 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
Prasoon Joshi saddened by Swara Bhasker web series Rasbhari
प्रसून जोशी और स्वरा भास्कर - फोटो : Social Media

अभिनेत्री स्वरा भास्कर की नई वेब सीरीज 'रसभरी' को लेकर बबाल मचना शुरू हो गया है। कई लोगों ने इसके कंटेंट को लेकर सवाल खड़े किए हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी कुछ लोग इसे घटिया वेब सीरीज बता रहे हैं। इस बीच केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष और लेखक प्रसून जोशी ने रसभरी के एक सीन पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

Prasoon Joshi saddened by Swara Bhasker web series Rasbhari
prasoon joshi

प्रसून जोशी ने सीन पर नाराजगी जाहिर करते हुए ट्वीट किया, 'दुःख हुआ..वेब सीरीज रसभरी में असंवेदनशीलता से एक छोटी बच्ची को पुरुषों के सामने उत्तेजक नाच करते हुए एक वस्तु की तरह दिखाना निंदनीय है। आज रचनाकार और दर्शक सोचें कि बात मनोरंजन की नहीं, यहां बच्चियों के प्रति दृष्टिकोण का प्रश्न है, यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है या शोषण की मनमानी।'

Prasoon Joshi saddened by Swara Bhasker web series Rasbhari
रसभरी - फोटो : Social Media

क्या है सीन
विवादित सीन में स्वरा भास्कर के बचपन का किरदार अदा कर रही बच्ची अपने घर में चल रही पार्टी में उत्तेजक डांस करती नजर आती है। बच्ची के पिता सहित पार्टी में बाकी आदमी शराब पीते हुए बच्ची का डांस देख रहे होते है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prasoon Joshi saddened by Swara Bhasker web series Rasbhari
रसभरी - फोटो : Social Media

रसभरी को पिछले साल रिलीज होना था लेकिन किन्हीं वजहों से ये वक्त पर रिलीज नहीं हो सकी। सीरीज में स्वरा भास्कर ने एक अध्यापिका का किरदार निभाया है जो स्कूल में पढ़ाती हैं जबकि स्कूल के बाहर मर्दों को रिझाने का काम करती हैं।

विज्ञापन
Prasoon Joshi saddened by Swara Bhasker web series Rasbhari
रसभरी - फोटो : Social Media

स्कूल का ही एक लड़का नंद किशोर त्यागी अपनी अध्यापिका को पसंद करना लगता है। यहीं से शुरू होती है एक छात्र और एक अध्यापिका की रासलीला। इस आठ एपिसोड की वेब सीरीज में स्वरा भास्कर के अलावा नीलू कोहली, आयुष्मान सक्सेना, प्रद्युमन सिंह और चितरंजन त्रिपाठी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

सोना मोहापात्रा ने साधा सोनू निगम पर निशाना, कहा- 'ध्यान दिया कि सोनू निगम ने...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed