फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख के साथ काम कर चुकीं इस एक्ट्रेस ने दर्ज कराई शिकायत, 7 साल के बेटे को जान से मारने की धमकी

Fri, 07 Sep 2018 04:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 07 Sep 2018 04:31 PM IST
विज्ञापन
preeti jhangiani and her seven years old son threatend
preeti jhangiani

फिल्म 'मोहब्बतें' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी ने मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। प्रीति ने आरोप लगाया कि उनके 7 साल के बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई है। 38 वर्षीय एक्ट्रेस और उनके पति व एक्टर प्रवीण डबास गुरुवार शाम को पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। 

preeti jhangiani and her seven years old son threatend

एक इंटरव्यू में प्रीति झंगियानी ने बताया कि 'मेरा बेटा जयवीर पार्क में दोस्तों के साथ खेल रहा था। वहां दूसरी बिल्डिंग के बच्चे भी मौजूद थे। बच्चे पार्क में फुटबॉल खेल रहे थे। खेल-खेल में ही बच्चों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसी बीच एक बच्चे ने मेरे बेटे को थप्पड़ जड़ दिया।'

preeti jhangiani and her seven years old son threatend

प्रीति ने आगे कहा कि 'घटना के वक्त मैं वहां नहीं थीं लेकिन वहां दूसरे बच्चों के पैरेंट्स मौजूद थे। जिस बच्चे ने मेरे बच्चे को मारा उसने अपने घर में ये बात बताई। बस फिर क्या था बच्चे के दादा आरिफ सिद्दीकी पार्क में आए और किसी की बात न सुनकर मेरे बेटे को उल्टा सीधा बोलना शुरू कर दिया। यही नहीं उन्होंने मेरे बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
preeti jhangiani and her seven years old son threatend
a

जब वहां एक महिला ने पूरे मामले को संभालने की कोशिश की तो आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि 'तुम चुप रहो मैं औरतों से बात नहीं करता। जिसे बच्चों और महिलाओं से बात करने का तरीका तक नहीं पता उसकी शिकायत करना जरूरी है।' घटना के वक्त ऐश्वर्या राय की भाभी श्रीमा राय वहां मौजूद थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed